भिलाई। 08 सितंबर 2026, (सीजी संदेश) : बागेश्वर कसौंधन वैश्य समाज, भिलाई की आमसभा सोमवार को आयोजित हुई। बैठक में श्याम गुप्ता को सर्वसम्मति से समाज का नया अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद समाज के सदस्यों ने उनका स्वागत कर बधाई दी। आमसभा की अध्यक्षता सुनील गुप्ता ने की। बैठक में कोषाध्यक्ष कृष्णा गुप्ता ने समाज के इस वर्ष के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। इसके साथ ही समाज के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में सामाजिक भवन निर्माण के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। भवन निर्माण के लिए सांसद और क्षेत्रीय विधायक से संपर्क कर आवश्यक सहयोग लेने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें उपस्थित समाजजनों की सहमति से श्याम गुप्ता को भिलाई इकाई का अध्यक्ष चुना गया। आमसभा में समाज के संरक्षक धनीराम गुप्ता, संयोजक राजेंद्र गुप्ता और योगेश गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शारदा प्रसाद गुप्ता, सुभाष गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष नमित गुप्ता, बालचंद गुप्ता, राजेश गुप्ता, मन्नू गुप्ता, आरडी गुप्ता और सुशील गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। महिला इकाई से भिलाई महिला अध्यक्ष नीतू गुप्ता, सचिव अल्का गुप्ता, कोषाध्यक्ष नेहा गुप्ता और सलाहकार सुनीता दिनेश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी बैठक में शामिल हुए।



