भिलाई। 08 सितंबर 2026, (सीजी संदेश) : खंडेलवाल भवन, वैशाली नगर में सावन तीज क्वीन महोत्सव का समापन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम ‘राधा रानी’ रखी गई थी, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे :-
1. मेहंदी प्रतियोगिता:-
प्रथम – निशि जैन
द्वितीय – शीतल चौधरी
तृतीय – सलमा शेख
2. पूजा थाली सजाओ प्रतियोगिता:-
प्रथम – नंदिता ताम्रकार
द्वितीय – सुनीता अग्रवाल
तृतीय – ओम लता
3. रंगोली प्रतियोगिता:-
प्रथम – सुनीता अग्रवाल
द्वितीय – प्राची निमेष
4. दुल्हन सजाओ प्रतियोगिता:-
प्रथम – दुर्गेश नंदिनी
द्वितीय – संगीता सोनी
तृतीय – संतोषी निषाद
5. तीज क्वीन प्रतियोगिता:-
यह प्रतियोगिता तीन राउंड – परिचयात्मक राउंड, रैंप वॉक और प्रश्नोत्तरी / टैलेंट राउंड में आयोजित की गई।
जूनियर कैटेगरी:-
प्रथम – पुष्पा मनीषा, द्वितीय – संगीता सोनी, तृतीय – नम्रता
सीनियर कैटेगरी:–
प्रथम – अंजलि पन्ना, द्वितीय – भारती, तृतीय – किरण साहू
सुपर सीनियर कैटेगरी:-
प्रथम – स्मिता, द्वितीय – ओम लता, तृतीय – हीना
विशेष पुरस्कार:-
बेस्ट स्माइल – सुषमा शर्मा
बेस्ट हेयर – एकता राय
कॉन्फिडेंट – नीलम बिरला
बेस्ट ड्रेस – नेहा प्रजापति
बेस्ट वॉक – संगीता सोनी
कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के भी तीन राउंड रखे गए थे।
फोटोग्राफी पार्टनर – ब्लू डी स्टूडियो (Blue D Studio)
स्टॉल और प्रदर्शनी
कार्यक्रम स्थल पर 33 आकर्षक स्टॉल लगाए गए थे, जिनमें आर्टिफिशियल ज्वेलरी, गेम्स, मसाला, मेहंदी, हैंडबैग, घरेलू उत्पाद एवं विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल शामिल थे।
अतिथि एवं निर्णायक
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, श्रीमती रजनी बघेल, श्रीमती विनीता पांडे, श्रीमती दिव्या भसीन मक्कड़, समाजसेवी कन्हैया सोनी, मानसी गुलाटी, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक उपस्थित रहीं। चैंबर ऑफ कॉमर्स, स्वदेशी जागरण मंच, लघु उद्योग भारती, जेंटल वूमेन फाउंडेशन की महिलाएं भी उपस्थित थीं। निर्णायक की भूमिका में पूर्व मिस इंडिया लिगेसी 2023 एवं मिसेज यूनिवर्स एडिट 2023 कंचन गुप्ता, निशा ब्यूटी पार्लर की संचालिका नेहा साहू और मनीष चौधरी रहे। रंगोली, मेहंदी, पूजा थाली सजाओ के निर्णायक विकास बीमा एवं प्रतिभा महाराणा थे।
मंच का संचालन नम्रता सेन एवं ऋषि घोष ने किया।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सविता काबड़वाल, पिया भौमिक, जिया फरिश्ता, नंदिता ताम्रकार, पूजा काबड़वाल एवं अधिवक्ता राजेश मिश्रा थे। कार्यक्रम में हरियाणवी बेबो किरण साहू, श्वेता सिंह राजपूत, भावी परमार, हरसिद्धि, कायर लूथरा, नेहा प्रजापति, निहारिका ताम्रकार ने विशेष प्रस्तुति दी। अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे लगातार आयोजित करने का आग्रह किया।



