दुर्ग। 29 अगस्त, 2026, (सीजी संदेश) : जन समर्पण सेवा संस्था के युवाओं ने जरूरतमंदों के साथ मनाई राखी, बांटे उपहार खिलाई मिठाई जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग जो कि पूरे जिले में सेवा के कार्य में अग्रणी संस्था बन गई है यह संस्था विगत 9 वर्ष 8 माह से बिना रुके बिना किसी दिन नागा किए हर जरूरतमंदों तक निःशुल्क भोजन वितरण का कार्य कर रही है, यह संस्था पूरे वर्ष भर में आने वाले सभी पर्व त्यौहार को भी जरूरतमंदों के साथ बनाती है, हर वर्ष दिवाली में नया कपड़ा फटका, होली में रंग गुलाल का वितरण करके हर जरूरतमंद को हर पर्व त्यौहार को खुशी के साथ बनाने की हर सामग्री निःशुल्क वितरण करती है, संस्था के अंकेश पेशवानी ने बताया कि संस्था अपनी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए संस्था ने भाई बहन के सबसे पवित्र एवं अटूट रिश्ते के पर्व राखी में भी सेवा कार्य किया, संस्था के सदस्यों ने इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व अनोखे और प्रेरणादायक अंदाज में मनाया। फुटपाथ बस स्टैंड रेलवे स्टेशन जैसे क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंद बच्चों और परिवारों के साथ त्योहार की खुशियाँ साझा की गईं। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने बच्चों को राखियाँ बांधीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। त्योहार की मिठास को बढ़ाने के लिए सभी के बीच मिठाइयाँ और उपहार भी वितरित किए गए।
संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी ने कहा, “सच्चा त्योहार वही है जो किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सके। हमारा उद्देश्य समाज के हर वर्ग को इस उत्सव की मुख्यधारा से जोड़ना था साथ ही साथ समाज के निराश्रित एवं अंतिम पंक्ति के हर व्यक्ति को भी वह सुख सुविधाएँ पहुंचाना है, जिनसे अभी तक वह अछूता रहा है। संस्था के सदस्यों ने देखा एवं मीडिया चैनल के माध्यम से जानकारी मिली कि कुछ स्थान पर ऐसे भी जरूरतमंद बच्चे है जो भाई बहन है और फुटपाथ में जीवन यापन कर रहे है उनके पास राखी के लिए पैसे नहीं है न वो राखी खरीद सकते न मिष्ठान ले सकते, सभी युवाओं ने उन सभी जरूरतमंदों तक पहुंचने का प्रयास किया और ऐसे जरुरतमंदों को राखी मिष्ठान एवं उपहार स्वरूप चॉकलेट नमकीन का वितरण किया, संस्था के इस कार्य की पूरे शहर में प्रशंसा होती रही सभी ने इस कार्य को लेकर संस्था की पहल का स्वागत किया
इस सेवा कार्य में संस्था के राजेन्द्र ताम्रकार सुजल शर्मा अख्तर खान अंश पाण्डेय अनस खान मृदुल गुप्ता हरीश ढीमर शुभम सेन रूपल गुप्ता अर्जित शुक्ला आशीष मेश्राम प्रकाश कश्यप दद्दू ढीमर संजय सेन सार्थक शर्मा सचिन कुमार एवं अन्य सदस्य सेवा दिए।



