भिलाई। 16 सितंबर, 2026, (सीजी संदेश) : नगर पालिक निगम भिलाई में छत्तीसगढ़ शासन के जारी आदेश के अनुरूप मे सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा के अन्तर्गत शहर में विशेष सफाई अभियान प्रारम्भ किया गया है। विशेष रूप से तालाबो की सफाई पर जोर दिया गया है। शहर में स्थित मार्केट, सड़क, नाली, नुक्कड़ की विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। विशेष अभियान के अन्तर्गत 17 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित किये गये स्वच्छता गतिविधियों को किया जावेगा।
नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त सुरुचि सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान को देखते हुए शहर में विशेष सफाई अभियान प्रारम्भ करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये हैं। इसके तारतम्य में दिनांक 16.09.2026 को सभी जोन में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जोन क्रं. 03 के अन्तर्गत बैकुंठधाम मंदिर के पास तालाब एवं तालाब की आसपास विशेष सफाई कराया गया। ताकि दिनांक 17 सितमार को सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत जनप्रतिनिधि एवं नागरिकों द्वारा आशीर्वाद का दीया जलाकर विकसित भारत एवं शासन की योजना के लाभ का संदेश दिया जा सके। इसी कड़ी में जोन क्रं. 05 अन्तर्गत सिविक सेंटर अर्जुन रथ के समीप सम्पूर्ण क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसके अतिरिक्त जोन क्रं. 01 के वार्ड क्रं. 10 लक्ष्मी मार्केट में सड़क, नाली, नुक्कड़ की विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया एवं वार्ड क्रं. 07 दाऊ बाड़ा तालाब और आपास की सफाई, जोन क्रं. 02 में वार्ड क्रं. 22 विश्व बैंक कालोनी में सड़क, नाली सफाई एवं जोन क्रं. 04 में केनाल रोड, नंदनी रोड से जीरो पाइंट ट्रांसपोर्ट नगर तक मुख्य मार्ग एवं मार्ग के दोनों ओर आसपास की सफाई कर विशेष सफाई अभियान चलाया
गया।



