भिलाई। 16 सितंबर, 2026, (सीजी संदेश) : सुपेला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देशानुसार आगामी नगर पालिका निगम चुनाव की तैयारियों बढते हुए बिजली बिल और स्मार्ट मीटर को लेकर जनता मे पनपे भारी आक्रोश को देखते हुए कृष्णा नगर स्थित उमा महेश्वरी मंदिर के प्रांगण में वार्ड क्रमांक 8 कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता वार्ड अध्यक्ष दिनेश कुमार वासनिक के द्वारा की गई।इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरसिंह नाथ उपस्थित रहे। साथ ही वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ए .जी. नायडू, फिरंगी साहू, भुवनेश्वर ठाकुर, फेरूदास जोशी ,वर्मा चाचाजी ,डेरेश्वर बंजारे, राजेंद्र महिलांग, राजकुमार बंजारे , आशुतोष सिंह,विजय प्रताप आशिष साहू, प्रहलाद खुटेल ,कुदंन पिपरोल ,रवी वर्मा शिव सिह ,जयप्रकाश पिपरोल अमर चंदेल, गणेश बाबू, विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता गण एवं वार्ड वासियों की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही।बैठक में आगामी नगर निगम चुनाव के चुनावी समर को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।साथ ही क्षेत्र मे बढ़ बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ जनता के विरोध को पुरजोर तरीक़े से उठाने का संकल्प लिया गया बैठक में निर्णय लिया गया कि बढते हुए बिजली बिल से त्रस्त जनता को राहत दिलाने और इस तानाशाही का विरोध करने के लिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता घर घर जा कर नागरिकों से पत्र भरवाएंगे चुनावी रणभेरी के बीच वार्ड के विभिन्न दावेदारों और कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी के रूप में अपनी बात रखी और वार्ड के विकास एवं जनहित के मुद्दों को वरिष्ठ पदाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री नरसिंह नाथ जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें जनता की समस्याओं(जैसे बिजली बिल और स्मार्ट मीटर की मार ) के खिलाफ उनके साथ सड़क पर खड़े होना है इस पत्र को भरवाओ अभियान के जरिये हम घर तक पहुंचेंगे और आगामी चुनाव में पूरी एकजुटता के साथ मैदान में उतरकर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करनी है।



