भिलाई 21 अक्टूबर (सीजी संदेश)। दीपों का उत्सव दीपावली पर्व पर गरीब जरूरतमंदों के साथ खुशियों मनाने की मुहिम महिला संस्था ने छेड़ रखी है। दीपवाली सप्ताह के रूप में बुर्जगों, महिलाओं को नयी साड़ी, नये कपड़े, पटाखे, मिठाई एवं अन्य जरूरत की सामग्री का वितरण किया जा रहा है। श्रीराम हाइट्स लेडिज क्लब की महिलाओं ने दीपावली के शुभ अवसर पर वृद्ध महिलाओं को नई साडिया बांटी और जरूरत की सामान भी बांट रही है।
अध्यक्ष राजलक्ष्मी सिंह, सह सचिव कंचन विरमानी, किरण मित्तल, सेल्वी, निशा वर्मा, शुभांगी करंगले और काजल असवानी ने बुजुर्गों के साथ कुछ पल बिताते हुए दीपावली की शुभ कामनाएं प्रेषित की। क्लब के अध्यक्ष श्रीमती राजलक्ष्मी का मानना है कि किसी की भी दिवाली फीकी ना रहे। हम क्लब के सदस्यों से जो बन पड़ रहा है, उनकी पूरी मदद करते हैं। क्लब के सदस्यों ने यह बीड़ा उठाया है निरंतर जरूरतमंद की निस्वार्थ सहायता करते रहेंगे।