भिलाई। 26 सितम्बर, 2026, (सीजी संदेश) : सेल के डायरेक्टर पर्सनल के के सिँह से भिलाई इस्पात संयंत्र के ईडी एचआर पवन कुमार की उपस्थिति मे बीएसपी कांट्रेक्टर्स एंड लेबर वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष सीजू एन्थोनी ने भिलाई निवास मे सोसायटी के पदाधिकारियों के साथ भेट कर बीएसपी मे हो रहे लगातार हादसों से उत्पन्न परिस्थितियों पर गंभीर चर्चा की, इस दौरान दुर्घटनाओ को रोकने के लिए श्रमिकों की संख्या मे जो कटौती की गई है उस कटौती को वापस लेने की मांग की गई, साथ ही संयंत्र के सभी गैलरी, सीढ़ियों और क्रेनो की नियमित रखरखाव पर विशेष ध्यान देते हुए जाँच आवृत्ति को बढ़ाए जाने की मांग की. श्रमिकों की लगातार कमी होने के कारण स्थानीय श्रमिकों मे भी रोजगार की समस्या उत्पन्न हो रही है डायरेक्टर पर्सनल को सोसायटी के पदाधिकारियों ने अवगत कराते हुए कहा कि श्रमिक संख्या मे कटौती के पूर्व लगभग 26000 ठेका श्रमिक संयंत्र मे कार्यरत थे वही 20%की कटौती से लगभग 5000-6000 (कार्यकुशल) श्रमिकों को बेकार हो गए है। हाल ही मे 20%श्रमिक कटौती के अंतर्गत सेक्टर 9 चिकित्सालय के 40 दक्ष कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई, जिनके द्वारा तीन दिनों तक धरना भी दिया गया. इस कटौती के निर्णय को वापस लेने की मांग की गई. बीएसपी मे लगातार नियमित कर्मचारियों और अधिकारियो की कमी के कारण ठेका श्रमिकों के कार्य के दौरान उचित मार्गदर्शन के अभाव मे कार्य स्थल पर सुरक्षा मानको का शत प्रतिशत पालन नहीं हो पाता, दुर्घटना होने पर सम्बंधित अधिकारी और कर्मचारी को निलंबित करने की प्रक्रिया की वजह से बीएसपी कार्मिक /अधिकारी मानसिक दबाव मे कार्य कर रहे है जिसका सीधा असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ रहा है. वर्तमान मे कार्य कर रहे अधिकारियो और कर्मचारियों पर हो रहे मानसिक दबाव से मुक्त करने की जवाबदारी प्रबंधन की है, मानव संसाधनों का दोहन सेल मैनेजमेंट अव्यवारिक रूप से कर रही है क्योंकि संयंत्र की उत्पादन क्षमता जब 4 ऍमटी थी उस समय के कर्मचारियों की संख्या अभी आधे से भी कम हो गई है जबकि उत्पादन लगभग दुगुना 7 ऍमटी हो गया है ये आंकड़े स्पष्ट रूप से सिद्ध करते है कि प्रबंधन केवल उत्पादन के लक्ष्य की ओर देख रहा है, मानव संसाधन से कोई सरोकार नहीं रह गया है। उत्पादन का बढ़ना और श्रमिकों का घटना ना तो व्यवहारिक है. प्रबंधन को चाहिए कि प्रत्येक निविदा मे नियोजन किए जाने वाले श्रमिकों की संख्या का उल्लेख किया जाना चाहिए. सीजू एन्थोनी ने प्रबंधन से मांग की है कि संयंत्र मे चल रहे ठेका कार्यों की समीक्षा कर श्रमिकों की न्यूनतम संख्या का पुनः निर्धारण हो वही भविष्य मे होने वाले निविदा मे न्यूनतम श्रमिकों की संख्या का उल्लेख टेंडर मे ही हो. सोसायटी के पदाधिकारीयों द्वारा आज हुए इस दुर्घटना मे अपनी जान गवाने वाले ठेका श्रमिक स्व. विनोद कुमार के प्रति संवेदना प्रकट कर प्रबंधन के प्रति आभार प्रकट किया। उनके आश्रित को अनुकम्पा नियुक्ति का प्रस्ताव दिया गया. साथ ही नगर क्षेत्र मे निवासरत पूर्व कर्मचारी /अधिकारी जो रीटेंशन सुविधा के अंतर्गत निवास कर रहे है। उन पर प्रबंधन सहानुभूति का परिचय देते हुए उन्हें प्रबंधन रिटेंशन के आवसो मे रहने दे क्योंकि इन आवासो का किराया एवं अन्य शुल्क नियमित रूप से प्रबंधन को इन पूर्व कर्मियों से प्राप्त हो रहा है, सेक्टर के अंदर की सड़के लम्बे समय से समुचित देखभाल के अभाव मे ख़राब हो गई है, चारो ओर झाड़िया ही झाड़िया है जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाए होती रहती अतः सड़क एवं पुलिया का संधारण कार्य हो, वही बैक लाइन की जीर्ण शीर्ण स्थिति से अवगत कराया गया जिसके लिए त्वरित ठोस कार्यवाही की मांग की गई
सेल निर्देशक को ज्ञापन सौपने सोसायटी के अध्यक्ष सीजू एन्थोनी, कार्यकारी अध्यक्ष त्रिलोकी सिँह, उपाध्यक्ष धीरज शुक्ला, नवीन सिँह, व्ही के बाबू, कमल अवस्थी, ऍम मोहन उपस्थित थे, ज्ञापन को पढ़कर निर्देशक ने प्रतिनिधि मंडल को आशस्वस्त किया कि भिलाई के मुद्दों के निराकरण हेतू सार्थक कदम सेल द्वारा उठाए जाएंगे।



