RO No. 12276/54
रायपुर। 02 नवंबर, 2022, (सीजी संदेश) : छत्तीसगढ़ के गौरव एवं देश के प्रतिष्ठित पत्रकार रमेश नैयर जी का आज शाम 5:00 बजे एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पत्रकारिता के क्षेत्र में यह अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि, मुझे स्वर्गीय नैयर जी से लगातार मार्गदर्शन मिलता रहा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिवार जनों को संबल दे। उनके निधन पर पत्रकार जगत, राजनीति एवं समाज के प्रबुद्ध जनों ने शोक व्यक्त किया है। स्वर्गीय नैयर जी ने कई अखबारों एवं पत्रिकाओं में कार्य किया था। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में चलते फिरते पाठशाला थे, सैकड़ों लोगों को उन्होंने पत्रकारिता का ज्ञान दिया।