बालोद 20 जनवरी (सीजी संदेश)।दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया शाखा छ.ग.राज्य के प्रदेश अध्यक्ष अनिल मेश्राम के निर्देशानुसार दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया महिला प्रकोष्ठ छ.ग. की प्रदेश अध्यक्ष भारती खांडेकर द्वारा जिला बालोद की जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए अर्जुन्दा निवासी श्रद्धा वासनिक को जिला अध्यक्ष और बालोद निवासी पुष्पलता लोन्हारे को जिला महासचिव सहित अन्य महिलाओ की विभिन्न पदो पर नियुक्तिया प्रदान की गई है।
बालोद की जिला कार्यकारिणी में श्रद्धा वासनिक जिला अध्यक्ष, पुष्पलता लोन्हारे महासचिव, किरण वैद्य उपाध्यक्ष, मीना खोब्रागड़े कोषाध्यक्ष, कंचन बौद्ध सचिव, वंदना मेश्राम प्रचार सचिव, अमृता सुखदेवे, सरिता उके, विभा मेश्राम, अनिता उके, मेघा कामडे, सेविका रामटेके, ओजस्वी कोसरिया, व सरस्वती गजभिये को संगठन सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। श्रद्धा वासनिक को महिला प्रकोष्ठ बालोद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर अर्जुन्दा, दल्ली राजहरा और बालोद के बौद्ध संगठनो व सामाजिक सदस्यो ने हर्ष व्यक्त करते हुए महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष भारती खांडेकर के प्रति आभार व्यक्त किया है।
दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया महिला प्रकोष्ठ की बालोद जिला कार्यकारिणी का गठन,,,,श्रद्धा वासनिक को जिला अध्यक्ष और पुष्पलता लोन्हारे को महासचिव
RO No. 12276/54
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment