दुर्ग। 24 अगस्त, 2026, (सीजी संदेश) : दुर्ग पुलिस द्वारा आगामी 26 अगस्त को ईद मिलाद-उन-नबी पर्व के दौरान दुर्ग-भिलाई एवं अन्य क्षेत्रों में निकलने वाले जुलूसों के संबंध में शांति, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पुलिस एवं प्रशासन द्वारा मुस्लिम कमेटी के प्रमुखों एवं सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्व के दौरान दुर्ग-भिलाई एवं अन्य क्षेत्रों में निकलने वाले जुलूसों को निर्धारित मार्ग एवं समय के अनुसार संचालित करने, वालेंटियर एवं यातायात व्यवस्था के संबंध में चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जुलूस के दौरान पर्याप्त संख्या में वालेंटियर रखने तथा उनकी सूची संबंधित थाना में पर्व से पूर्व उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए जुलूस को निर्धारित मार्ग की एक ओर से व्यवस्थित रूप से निकाले जाने की समझाईश दी गई। जुलूस के दौरान छोटे बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखने तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।
दिनांक 24.08.2026 को आगामी ईद मिलाद-उन-नबी पर्व के दौरान दुर्ग-भिलाई एवं अन्य क्षेत्रों में निकलने वाले जुलूसों के संबंध में शांति, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पुलिस एवं प्रशासन द्वारा मुस्लिम कमेटी के प्रमुखों एवं सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई।
संक्षिप्त विवरण
दिनांक 26 अगस्त को ईद मिलाद-उन-नबी पर्व के अवसर पर प्रस्तावित जुलूसों को दृष्टिगत रखते हुए शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के उद्देश्य से दिनांक 24 अगस्त को पुलिस कंट्रोल रूम, सेक्टर-06, भिलाई में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी दुर्ग वीरेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग शोभराज अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात कौशलेन्द्र देव पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग हर्षित मेहर, डिप्टी कलेक्टर प्रेमलाल साव, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर निशांत पाठक एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात विशाल सोन उपस्थित रहे।
बैठक में भिलाई एवं दुर्ग के मुस्लिम कमेटी के प्रमुखों एवं सदस्यों से चर्चा कर जुलूस को निर्धारित मार्ग एवं समय के अनुसार संचालित करने तथा समय पर समाप्त करने के संबंध में आवश्यक समझाईश दी गई। जुलूस के दौरान पर्याप्त संख्या में वालेंटियर रखने एवं उनकी सूची संबंधित थाना में पर्व से पूर्व उपलब्ध कराने के संबंध में निर्देशित किया गया। साथ ही जुलूस के दौरान विशेष रूप से छोटे बच्चों की सुरक्षा पर ध्यान रखने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न होने देने के संबंध में समझाईश दी गई। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जुलूस को निर्धारित मार्ग की एक ओर से व्यवस्थित रूप से निकाले जाने हेतु भी आवश्यक समझाईश दी गई। मुस्लिम कमेटी के प्रमुखों एवं सदस्यों द्वारा निर्धारित मार्ग एवं समय का पालन करते हुए जुलूस को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने तथा पुलिस एवं प्रशासन को आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।
सराहनीय कार्य
बैठक के माध्यम से आगामी पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के संबंध में पुलिस, प्रशासन एवं मुस्लिम कमेटी के बीच आवश्यक समन्वय स्थापित करने में संबंधित पुलिस एवं यातायात अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
उपस्थित मुस्लिम कमेटी के प्रतिनिधि
सेक्टर-06 जामा मस्जिद से मिर्जा आसिम बेग, गौसिया मस्जिद से नजरूल खान, सेक्टर-06 से एस.जे. कुरैशी, हाउसिंग बोर्ड मस्जिद से मोहम्मद इफ्तिखार खान, कैम्प-01 मस्जिद से मोहम्मद जमाल, रूआबांधा से शमशेर अली, जामा मस्जिद दुर्ग से शेख शकील, सीरत पाक दुर्ग से अनिस रजा, दुर्ग से सैय्यद मोहसीन अली सहित मुस्लिम कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि ईद मिलाद-उन-नबी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। जुलूस के दौरान निर्धारित मार्ग एवं समय का पालन करें, यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा बच्चों एवं अन्य परिजनों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को दें।



