
दुर्ग। 16 अक्टूबर, 2023, (सीजी संदेश) : जिला चिकित्सालय दुर्ग में विश्व दृष्टि दिवस मनाया गया जिसमें वरिष्ठ नेत्र चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बी आर कोसरिया, नोडल अधिकारी डॉक्टर श्रीमती संगीता भाटिया, डॉक्टर अल्पना अग्रवाल, डॉक्टर कल्पना जैफ एवं नेत्र सहायक अधिकारी वीएस राव, अजय नायक, श्रीमती दुर्गा सिंह, संतोष सोनवानी, श्रीमती माया लहरे उपस्थित रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉक्टर बी आर कोरिया ने समस्त नेत्र मरीजों को नेत्र संबंधी बीमारियों की जानकारी दी एवं दवाई वितरण किया।
नोडल अधिकारी श्रीमती संगीता भाटिया ने मोतियाबिंद से आंखों की रोशनी काम हो जाने के बारे में जानकारी दी एवं जिला चिकित्सालय दुर्ग में नेत्र ऑपरेशन सुविधा निशुल्क प्रदान करने की जानकारी दी। वीएस राव द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजो को आंखों की जांच करके निशुल्क चश्मा वितरण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा में विश्व दृष्टि दिवस 2023 का विषय अपनी “आंखों से प्यार करें” के बारे में जानकारी दी उन्होंने कहा कि आंखें इंसान का सबसे सेंसिटिव हिस्सा होता है आंखों के सहारे इंसान दुनिया को देखता है आंखों की समस्याओं की जागरूकता को बढ़ाने के लिए हर साल अक्टूबर महीने के दूसरे गुरुवार को विश्व दृष्टि दिवस मनाया जाता है। आंखों में कई प्रकार की समस्याएं दर्द, खुजली, दूरी का दिखाई नहीं देना, आंखों में तनाव जैसी समस्याएं होती है। आंखों की रोशनी का काम होना उम्र का प्रभाव ग्लूकोमा डायबिटीज नेत्र इन्फेक्शन विटामिन की कमी लाइफस्टाइल की गलतियों के कारण आंखों की रोशनी का मोती है विश्व दृष्टि दिवस का आयोजन पहली बार वर्ष 2000 में किया गया और हर वर्ष दुनिया भर में अक्टूबर के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है।