भिलाई। 27 दिसंबर, 2023, (सीजी संदेश) : इंडियन डेंटल एसोसिएशन दुर्ग भिलाई ब्रांच के 2024 से 2025 सत्र के लिए महिला सशक्तिकरण को दर्शाते हुए सर्वाधिक पदों के लिए महिलाओं का चयन किया गया| रविवार को सेंट्रल पार्क होटल में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में अध्यक्ष पद पर डॉ मंजू यादव उपाध्यक्ष डॉ स्मिता श्रीवास्तव डॉ सायली कुरैशी सचिव डॉक्टर फातिमा खान सहसचिव डॉ शाहीन हमदानी सहायक सचिव डॉक्टर दिक्षाली इंदुरकर कोषाध्यक्ष डॉक्टर आस्था श्रीवास्तव चेयरपर्सन डेंटल एजुकेशन डॉ दीप्ति राठौर चेयरपर्सन एवं कोऑर्डिनेटर ऑफ़ डेंटल हेल्थ डॉ सविता कबड़वाल एडिटर जनरल डॉक्टर मीनल साटकर साहू रिप्रेजेंटेटिव केंद्र डॉ नावेद खान रिप्रेजेंटेटिव प्रदेश डॉ साकेत बन्छोर की नियुक्ति की गई | मुख्य रूप से रामकृष्ण हॉस्पिटल, रायपुर के डॉक्टर सौरभ जैन द्वारा मुख रोग कैंसर के ऊपर व्याख्यान दिया गया | अध्यक्ष डॉ विद्या वैद्य एवं सचिव डॉ फातिमा खान ने 2023 में किए गए कार्यों एवं आयोजनों का विस्तृत ब्योरा दिया गया । कार्यक्रम का संचालन सहसचिव डॉक्टर शाहीन हमदानी ने किया| कोषाध्यक्ष डॉ आस्था श्रीवास्तव ने इस साल का बजट ऑडिट प्रस्तुत किया| | कार्यक्रम में सीनियर डेंटिस्ट डॉक्टर दासराय डॉ लुई डॉ संध्या श्रीवास्तव डॉ प्रणव जैन डॉ नितिन वैद्य ,डॉ शिल्पी करपाठक और अन्य चिकित्सक भी उपस्थित थे| इस पूरे कार्यक्रम का प्रयोजन रामकृष्ण हॉस्पिटल , रायपुर द्वारा किया गया था।