
दुर्ग। 06 अक्टूबर, 2023, (सीजी संदेश) : कोतवाली पुलिस की नशे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए प्रतिबंधित ब्राउन शुगर की ब्रिकी करने वाली महिला आरोपीया को गिरफ्तार किया है। आरोपीया के कब्जे से 40 नग पुड़िया 5.16 ग्राम एवं नगदी किमती 44,800 /- रू. जप्त किया है। आरोपीया महिला के खिलाफ पूर्व में भी थाना कोतवाली दुर्ग के द्वारा ब्राउन शुगर की कार्यवाही की गयी थी। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में, एवं अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव, तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग मणीशंकर चन्द्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली दुर्ग निरीक्षक महेश ध्रुव द्वारा प्रतिबंधित ब्राउन शुगर बिक्री के खिलाफ अभियान छेड़े गये अभियान के तहत् दुर्ग कोतवाली पुलिस को अवैध रूप से प्रतिबंधित ब्राउन शुगर विक्रय करने वाले को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुयी हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पूरे जिले में ब्राउन शुगर का कारोबार के खिलाफ अभियान छेड़ा गया। 05 अक्टूबर को चंडी मंदिर के पीछे मठपारा दुर्ग में रेशमा खान पति अनवर खान उम्र 39 साल निवासी वार्ड 03 चंडी मंदिर के पीछे मठपारा दुर्ग से अवैध रूप से प्रतिबंधित ब्राउन शुगर बेचने के मामले में गिरफ्तार किया गया, आरोपीया के कब्जे से 40 नग पुड़िया कोरे कागज में लपटे हुये कुल 5.16 ग्राम प्रतिबंधित ब्राउन शुगर किमती 14,800 /- रूपये एवं नगदी 30,000/- रूपये कुल जुमला 44,800 /- रूपये जिसे पुलिस ने गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किया। आरोपीया के विरूद्ध अपराध धारा 21 (बी), 27 (ए) नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपीया को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी दुर्ग निरीक्षक महेश ध्रुव, उनि खगेन्द्र पठारे, सउनि किरेन्द्र सिंह, म. प्र. आरक्षक चंपा यादव, आरक्षक आलउद्दीन शेख, लव पाण्डेय, सतीश वानखेडे एवं म. आरक्षक गीतेश्वरी पांडे का विशेष योगदान रहा।