भिलाई। 26अप्रैल, 2026, (सीजी संदेश) : छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा आयोजित जन मित्र योजना अभियान के तहत थाना भिलाई नगर द्वारा हॉस्पिटल सेक्टर भिलाई मे एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस कार्यक्रम भिलाई नगर के सी एस पी सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा कार्यक्रम का उद्देश्यो आम जनता के बीच भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत नागरिक अधिकार एवं कर्तव्यों की महत्ता थी जिस पर विस्तृत जानकारी दी गई.
सामाजिक सुरक्षा को अत्यंत प्रभावी और कारगार बनाए जाने के उद्देश्य से महिला सुरक्षा, बाल यौन शोषण, सुरक्षित ट्रैफिक, साइबर क्राइम आदि महत्वपूर्ण विषयो पर क़ानूनी मदद और अपराध की रोकथाम के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया, पुलिस और आम जन के बीच बेहतर सामजस्य और कम्युनिटी पुलिसिंग की महत्ता को भी अन्य विषयो के साथ साझा किया, नगर पालिका निगम भिलाई के प्रभारी मेयर इन कौंसिल सीजू एंथोनी ने इस महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम मे विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस हमारी रक्षक है जिस प्रकार सेना की वजह से हमारे सरहद सुरक्षित है और हम सुरक्षित जीवन जीते है उसी प्रकार पुलिस की मुस्तैदी से हम चैन की नींद सो पाते है क्योकि हमारी पुलिस सजग और मुस्तैद है, पुलिस हमारी मित्र है अपराधों की रोकथाम एव नागरिक अधिकार के रक्षा प्रहरी के रूप मे पुलिस योगदान की सराहना की. भिलाई नगर के थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा व बाल अपराध होने पर पुलिस सहायता टोल फ्री नंबर की जानकारी आम लोगो से साझा की, आम नागरिको को पुलिस मित्र की महत्ता पर प्रकाश डाला. इस कार्यक्रम मे छत्तीसगढ़ मादिगा समाज के जी अरुण ने आभार प्रकट किया इस कार्यक्रम मे प्रमुख से एम सैमुअल, ऍम जैकी, जय साहू, आदि हॉस्पिटल सेक्टर के सैकड़ो की संख्या मे आम नागरिक उपस्थित थे।



