भिलाई। 01जून, 2026, (सीजी संदेश) : भिलाई इस्पात क्लब सेक्टर 7 के तत्वावधान में 01 मई से 31 मई तक एक माह का अमर कराटे ऐकेडमी सितयो सिको काई कराटे डू इंटरनेशनल के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खेलों इंडिया के अंतर्गत ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में कुल 65 बच्चों ने हिस्सा लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक के रूप में जी.अमर, रामू द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी बच्चों को इस्पात क्लब सेक्टर 07 के सचिव एवं भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के उपाध्यक्ष चन्ना केशवलू के द्वारा सभी बच्चों को सम्मानित कर प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया एवं सभी बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।




