दुर्ग। 26 मई, 2026, (सीजी संदेश) : दुर्ग पुलिस ने म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराकर साइबर एवं आर्थिक अपराधियों को सहयोग करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कारोबार का मास्टरमाइंड मनोज कुमार भुतड़ा अपने दो सहयोगियों सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सुपेला ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर आरोपियों को धरदबोचा। आरोपी वर्ष 2022 से अवैध रूप से बैंक खातों की व्यवस्था कर साइबर अपराधियों को बेचने का कार्य कर रहा था। अब तक लगभग 200 से अधिक म्यूल अकाउंट अपने नाम रूद्र किराना एवं सहयोगियों के नाम पर खुलवाकर उपलब्ध करा चुका है।इंडसण्ड बैंकए आईडीएफसी बैंकए कोटक महिंद्रा बैंक सहित विभिन्न बैंकों में खोले गए खातों में करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन का खुलासा हुआ है। आरोपियों ने बालोद, गुण्डरदेही दुर्ग, जगदलपुर एवं अन्य क्षेत्रों में संगठित तरीके से बैंक खाते खुलवाए थे। साधारण बैंक खाते 15 से 20 हजार रुपये तथा करंट अकाउंट 40 से 50 हजार रुपये में आर्थिक अपराधियों को बेचे जाते थे।आरोपी खाता खुलवाने हेतु न्यूनतम बैंक बैलेंस की राशि स्वयं उपलब्ध कराकर बाद में राशि वापस निकाल लेता था। और बड़े ट्रांजेक्शन वाले खातों को बैंक में होल्ड कराकर बाद में बैंक से संपर्क कर होल्ड हटवाकर रकम आहरित करता था। गाजियाबाद, सूरत, रायपुर एवं जगदलपुर के मामलों में भी आरोपी की तलाश की जा रही थी। आरोपियों से 11 पासबुक, 7 एटीएम कार्ड, 3 फिनो पेमेंट किट, 3 आधार कार्ड एवं 1 पैन कार्ड बराम किया गया है।
दिनांक 24 मई को पुलिस को टिप मिली कि जगदलपुर का मनोज कुमार भुतड़ा अपने साथियों सहित म्यूल एकाउन्ट का स्टाफ लेकर खपाने भिलाई आया है। जिस पर सुपेला एवं एसीसीयू की टीम ने घेराबंदी कर इन्हें पांच रास्ता हनुमान मंदिर सुपेला ओवर ब्रीज के स्थान पर धर दबोचा, आरोपियों के पास 11 पास बुक, 3 फिनो प्रेमेन्ट का कार्ड, 7 एटीएम कार्ड, 3 आधार कार्ड, एक पेन कार्ड बरामद किया। पूछताछ पर मास्टर माईण्ड मनोज कुमार भुतड़ा ने बताया कि यह वर्ष 2022 से म्यूल एकाउन्ट का कारोबार कर रहा है। साधारण बैंक एकाउन्ट 15-20 हजार रू० प्रति खाता एवं 40-50 हजार रू० में करेन्ट एकाउन्ट आर्थिक अपराध में संलिप्त व्यक्तियों को बिक्री करता है। विशेष बात यह है कि यह खाता खुलवाने के लिये मिनिमम बैंक बैलेन्स की राशि भी जिनके एकाउन्ट खुलवाया था उनकों उपलब्ध कराता था तथा बाद में राशि को खुद ले लेता था। इसे गाजियाबाद, सूरत, जगदलपुर, रायपुर कि पुलिस खाता म्यूल खाता में तलाश रही थी। वर्तमान में यह बालोद जिले के गुण्डरदेही थाना के अन्तर्गत ग्राम तर्राभाठा गांव में रह रहा था। म्यूल एकाउन्ट के कारोबार में इसके साथी जगदलपुर, बालोद, गुण्डरदेही में सक्रिय थे। मास्टर माईण्ड इतना शातिर है कि म्यूल एकाउन्ट देकर खुद उनमें से बड़े ट्रांजेक्शन वाले खातों को होल्ड कराकर स्वतः बैंक से सम्पर्क कर रूपयों का आहरण होल्ड हटाकर कर लेता था। बैंक में इसकी पकड़ थी। इसने अन्य राज्यों में भी खाता खुलवाया है। मनोज कुमार भुतड़ा एवं इसके साथी केवल सेठिया, सत्यनारायण सेठिया का आज दिनांक 25 मई को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ाये गये आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य साथियों के गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग पार्टी रवाना की गई है।
थानाः- सुपेला के अपराध क्रं. 718/2026 धारा 317(2), 318 (4) बीएनएस
गिरफ्तार आरोपी का नाम-
1. मनोज कुमार भुतड़ा पिता भंवर लाल उम्र 33 साल पता ग्राम बिरेतरा चौकी हल्दी जिला बालोद
2. केवल सेठिया पिता तुलाराम सेठिया उम्र 26 साल पता ग्राम केसलुर जिला बस्तर
3. सत्यनारायण सेठिया पिता श्रीनाथ सेठिया उम्र 26 साल पता मांझीगुड़ा थाना दरभा जिला बस्तर
जप्त मशरूका
11 पास बुक, 3 फिनो पेमेन्ट का कार्ड, 7 एटीएम कार्ड, 3 आधार कार्ड, एक पेन कार्ड बरामद।




