भिलाई तीन। दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी के मंहामंत्री सुजीत बघेल के नेतृत्व में राष्ट्रपिता अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। गांधी के तैलचित्र में माल्र्यापन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर सुजीत बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करने हुये कहा कि हम सभी को महात्मा गांधी के बतायें हुये रास्ते पर चलना चाहिये। बापू ने हमें सत्य और अहिंसा के मार्ग बताया है। बापू के उस मार्ग पर चलकर कामयाब होंगे यहीं उन्हे सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में एल.बी.वर्मा, सतीश धुरंधर, कमलेश चंद्राकर, अरूण वर्मा, निर्मल कोसरे, संतोष तिवारी, राजेश बघेल, सुरेन्द्र वर्मा, बालमुकुंद वर्मा, सुनील वर्मा, संगीत सोरी, संजय साहु, नौशाद सिद्धिकी, प्रकाश लोहाना, संतोष वर्मा, डे साहब वर्मा, राजेश दांडेकर, नितिश दुबे, अभिनव बघेल, भोलु तिवारी, विजय राठौर, शेखर पाटिल, देवा वीएन, राजु छंग्गा साहु, विनोद निषाद, नजरूल असफाक तौहिद, संतोष मंडपे, संदीप सिंग और महिला कांग्रेस से श्रीमति कुमुद मढ़रिया, बिटावन वर्मा, कलेन्द्री नायक, राजेश्वरी पटेल, कमली नायक सीमा एंव कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ के लोग सैंकड़ो के संख्या में उपस्थित थे।
बापू के रास्ते पर चलकर ही मिलेगी सच्ची श्रद्धांजलि : सुजीत
RO No. 12276/54
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment