भिलाई। 26 जून, 2026, (सीजी संदेश) : 28 जून पल्स पोलियो दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन को लेकर भिलाई-3 एवं चरोदा क्षेत्र के समस्त पोलियो दलों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण प्राथमिक कार्यक्रम स्वास्थ्य केंद्र भिलाई-3 के बी ई टी ओ सैय्यद असलम द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 सभागार किया गया। जिससे उन्होंने ने बताया कि लगभग दस हजार बच्चों को पोलियों दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है इसके लिए 55 दल बनाए गए ओर 8 सुपरवाइजर ओर एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 को कोल्ड स्टोरेज प्वाइंट बनाया गया है भारत पोलियों मुक्त देश बन चुका है परंतु इसके बावजूद एशियाई देशों में पोलियों प्रकरण केस दर्ज होने पर भारत सरकार द्वारा अभियान चलाया जाता है बी ई टी ओ सैय्यद असलम ने बताया कि
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अभियान से जुड़े सभी दलों को पोलियो बूथ संचालन, घर-घर सर्वे, बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की प्रक्रिया तथा अभियान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी।
प्रशिक्षण का उद्देश्य राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाना तथा 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों तक पोलियो की खुराक पहुंचाना है। इस दौरान भिलाई-3 और चरोदा क्षेत्र के बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सुपरवाइजर एवं पोलियो दल के सदस्य उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी दलों से अभियान के दौरान पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ कार्य करने की अपील की है, ताकि क्षेत्र का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। कार्यक्रम में एल एच व्ही श्रीमती आर विश्वास श्रीमती शमीम बानो ओर सभी एम टी ओर स्वास्थ्य संयोजक व संयोजिका और मितानिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में रैली निकाली गई, और अभियान को सफल बनाने बूथ दिवस पर ही नवजात शिशुओं को पोलियों पिलाने लाने कहा गया है।




