भिलाई तीन,14 जुलाई 2026। ग्राम गनियारी में स्वर्गीय पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के श्रद्धांजलि कार्यक्रम के आयोजन के मद्देनज़र यातायात व मार्ग व्यवस्था की गई है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वीआईपी एवं आम नागरिकों के आगमन की संभावना को देखते हुए सुगम एवं सुरक्षित यातायात संचालन हेतु निम्न वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।A. *कुम्हारी की ओर से आने वाले वाहन चालकों हेतु मार्ग*
कुम्हारी चौक → कुगदा अंडर ब्रिज → उरला → देवबलोदा → पार्थवी कॉलेज चौक (सिरसा कला) → ग्राम गनियारी (कार्यक्रम स्थल)B. *उतई / सेलुद की ओर से आने वाले वाहन चालकों हेतु मार्ग*
उतई / सेलुद → डुंडेरा → महका कला → ग्राम गनियारी (कार्यक्रम स्थल)
C. *अमलेश्वर की ओर से आने वाले वाहन चालकों हेतु मार्ग*
अमलेश्वर → मोतीपुर → औरी → आऊँधी → ग्राम गनियारी (कार्यक्रम स्थल)
यातायात पुलिस दुर्ग सभी वाहन चालकों एवं आम नागरिकों से अपील करती है कि निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, यातायात पुलिस द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें तथा वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें। आपके सहयोग से कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु एवं सुरक्षित बनी रहेगी।
ट्रैफिक एडवाइजरी : पद्म विभूषण डॉक्टर तीजन बाई के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कैसे पहुंचे,,,,
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment




