भिलाई। 18 जुलाई, 2026, (सीजी संदेश) : लायन्स क्लब भिलाई ग्रेट एवं वी क्लब भिलाई ग्रेट के संयुक्त तत्वाधान में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिला स्वावलंबन को बढ़ावा देने हेतु हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ” राधा कृष्ण मंदिर नेहरू नगर ईस्ट में 2 दिवसीय “आकर्षण एग्जिबिशन” का आयोजन किया गया है। एग्जीबिशन में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती बीना अग्रवाल, विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती सुनीता अग्रवाल उपस्थित उपस्थित हुईं। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर के प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन किया। “उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ये बहुत ही सराहनीय कदम है।”
एग्जीबिशन में भिलाई, दुर्ग, रायपुर, बिल्हा, गोंदिया, बिलासपुर, धमतरी, उतई, राजनांदगांव, नागपुर आदि से महिला स्वावलंबी अपने सुन्दर सामानों के साथ स्टॉल लगाने हेतु आए हुए हैं। भगवान की सुंदर पोशाक, कान्हा जी के झूले, वंदनवार, ज्वेलरी, पर्स, साड़ियाँ, सूट्स, कुर्तियां, लंहगे, जैकेट्स, राजस्थानी लंहगा चुनरी, बेडशीट, कंफर्टर, सुन्दर राखियां, किट्स, गिफ्ट आइटम, बच्चों के खूबसूरत सामान, बड़ी, पापड़, सूखा नाश्ता, मुख वाश आदि वस्तुओं के खूबसूरत सुसज्जित स्टॉल लगे हुए हैं। लायन्स क्लब भिलाई ग्रेट एवं वी क्लब भिलाई ग्रेट के सदस्य, सभी की सुख सुविधा का पूरा ध्यान रख रहे हैं। एग्जीबिशन में खरीददारी करने वालों का तांता लगा हुआ हैं। भिलाई ग्रेट के इवेंट की सभी सराहना कर रहे हैं।
इस अवसर पर लायन्स क्लब भिलाई ग्रेट की चार्टर प्रेसीडेंट लायन अनिता अग्रवाल, अध्यक्ष लायन मंजू शर्मा, सचिव लायन रितु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लायन ऊषा अग्रवाल,वी क्लब भिलाई ग्रेट की अध्यक्ष वी मीरा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष वी सरोज अग्रवाल सहित दोनो क्लबों के सभी सदस्य उपस्थित थे।




