भिलाई। 11दिसम्बर, 2023, (सीजी संदेश) : छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने और प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में विष्णुदेव को चुने जाने के बाद नगर पालिका निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष व बोल बम सेवा कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह के द्वारा उनके मुख्यमंत्री बनने की खुशी के अवसर पर खुर्सीपार के श्रीराम चौक में स्थापित भगवान श्रीराम की मूर्ति की पूजा करते हुए खुशियों के दीपक जलाए और भव्य आतिशबाजी की गई। इस अवसर पर भाजपा पार्षद, कार्यकर्ता, बोल बम सेवा समिति के कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे और जय श्री राम का जय घोष करते रहे। दया सिंह ने कहा कि एक आदिवासी और गरीब परिवार के कार्यकर्ता को भाजपा ने मुख्यमंत्री बनाया है। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई है। अब राम राज्य आ गया है। प्रदेश की जनता चाहती थी कि भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बने और अब यहां कानून का राज होगा।