भिलाई। 12अगस्त, 2026, (सीजी संदेश) : लीनेस क्लब भिलाई द्वारा डिस्ट्रिक्ट फेलोशिप पर आधारित “मैत्री और रिश्तों का रंग, सावन के संग” थीम पर तीज उत्सव का आयोजन रोमन पार्क होटल में किया गया। सावन की उमंग, मित्रता और रिश्तों की खूबसूरती से सजे इस आयोजन में क्लब की सदस्यों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक खेलों और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उत्सव का आनंद लिया।
कार्यक्रम में चार्टर डिस्ट्रिक्ट प्रेसीडेंट लीनेस रश्मि अग्रवाल, रीजन ऑफिसर लीनेस रश्मि लखोटिया, मल्टीपल वाइस प्रेसीडेंट लीनेस शबाना नाज़, पूर्व डिस्ट्रिक्ट प्रेसीडेंट लीनेस जया सूर, पूर्व डिस्ट्रिक्ट प्रेसीडेंट लीनेस मृदुला रोजिंदार, पूर्व डिस्ट्रिक्ट प्रेसीडेंट लीनेस तृप्ता कैंबो तथा किरण झांब सहित डिस्ट्रिक्ट के विभिन्न लीनेस क्लबों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। मंजू सुराना एवं करुणा बंसल ने तिलक लगाकर और फ्रेंडशिप बैंड पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया।
अतिथियों एवं सदस्यों को सुहाग चिन्ह पूनम आहूजा एवं उज्ज्वाला सिंघल द्वारा भेंट किए गए। इन सुहाग चिन्हों को लता मंत्री, ममता मुंद्रा, लता गायकवाड़, मनीषा सिन्हा, पुष्पा सिंह, उमा गुप्ता, सुषमा उपाध्याय, तृप्ता कैंबो, जयंती शर्मा एवं लक्ष्मी सिंह द्वारा प्रायोजित किया गया था। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रिया रस्तोगी ने किया। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में क्लब की सदस्यों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सुषमा उपाध्याय एवं पूनम सोंधी ने सावन के गीत प्रस्तुत कर वातावरण को सावनमय बना दिया। थीम आधारित कार्यक्रम का संचालन सूत्रधार के रूप में नूतन गंधोक, गीता मिश्रा एवं सीमा कुखरानिया ने किया। अर्चना मिश्रा, मीनाक्षी नागदिवे, नीता गुप्ता, स्नेहा शर्मा, सुषमा रंधावा, सिम्मी, स्नेह गुप्ता, मनु गुप्ता, संगीता कोरा, अरुणा लिंगाला, देवयानी चंद्राकर एवं पुष्पा सिंह ने शानदार नृत्य प्रस्तुतियां देकर सभी का मनोरंजन किया। सदस्यों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों का भी आयोजन किया गया, जिन्हें लक्ष्मी सिंह, कुमकुम सिन्हा एवं रीता कुखरानिया ने आयोजित किया। कार्यक्रम में लकी ड्रॉ भी आकर्षण का केंद्र रहा। विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं लकी ड्रॉ के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता में क्लब की सभी सदस्यों की मेहनत और सहभागिता महत्वपूर्ण रही। लीनेस नूतन गंधोक के मार्गदर्शन तथा अगस्त टीम के सदस्यों के तन-मन-धन से किए गए सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष कल्पना श्रीवास्तव, सचिव मनीषा सिन्हा, कोषाध्यक्ष डॉ. मंजू तिवारी, शक्ति धरनी, शुभ्रा रस्तोगी, श्रद्धा राव, सरोज बहल, अमिता सरस्वत, मधु संघानी, सुषमा अग्रवाल, संगीता अग्रवाल सहित क्लब की बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहीं। आयोजन ने सावन की खुशियों के साथ आपसी मैत्री, सौहार्द और रिश्तों की भावना को भी मजबूत किया।




