रायपुर. 29 जुलाई 2026. राज्य शासन ने नगरीय निकायों को हरा-भरा बनाने तथा हरियाली बढ़ाने चालू मानसून सीजन में वृक्षारोपण के लिए लक्ष्य निर्धारित किया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सघन वृक्षारोपण के लिए मंत्रालय से सभी निकायों को परिपत्र जारी किया है।विभाग ने राज्य के सभी नगर निगमों के आयुक्तों तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को परिपत्र जारी कर प्रत्येक नगर निगम में कम से कम 10 हजार, नगर पालिका में 5 हजार और नगर पंचायत में 500 पौधे लगाने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने वन विभाग से समन्वय स्थापित कर नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नियुक्त जिला नोडल अधिकारियों के संज्ञान व परीक्षण में निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार सघन वृक्षारोपण सुनिश्चित करने को कहा है। विभाग ने वृक्षारोपण कार्य का प्रगति प्रतिवेदन जिला नोडल अधिकारी के माध्यम से संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास को भेजने के भी निर्देश दिए हैं।
राज्य शासन ने नगर पंचायतों में कम से कम 500, नगर पालिकाओं में 5 हजार और नगर निगमों में 10 हजार पौधे लगाने के दिए निर्देश
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment




