भिलाई। 11 जुलाई, 2026, (सीजी संदेश) : फायर सेफ्टी एवं डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, भिलाई (निजी प्रशिक्षण संस्थान) विगत 13 वर्षों से अग्निशमन (फायर) एवं औद्योगिक सुरक्षा (इंडस्ट्रीयल सेफ्टी) प्रशिक्षण में अपनी सेवाएं देते आ रहा है। संस्था में सत्र 2025-2026 के अग्निशमन (फायर) एवं इंडस्ट्रीयल सेफ्टी प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत सफलतापूर्वक परीक्षा का आयोजन हुआ। संस्था के मुख्य प्रबंधक रवि सोनी, जनसंपर्क मनोज ठाकरे एवं संस्था के गुरुजन शत्रुहन लाल धनकर एवं तपन कुमार विश्वास ने बताया कि सभी छात्र छात्रों ने फायर एवं इंडस्ट्रीयल सेफ्टी प्रशिक्षण प्राप्त किया जिसके उपरांत पूर्ण तैयारी कर परीक्षा में शामिल हुए। सभी उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम मंत्रालय, एम.एस.एम.ई सी.टी आर, लुधियाना पंजाब के द्वारा मान्यता प्राप्त सरकारी प्रमाण पत्र प्राप्त होगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सभी छात्र- छात्रों को शासकीय, अर्धशासकीय और निजी कंपनियां एवं विदेशों में जाने का भी अवसर प्राप्त होता है। छात्र-छात्रों को फायरमैन एवं औद्योगिक सुरक्षा प्रबंधन इत्यादि पद के रूप में अपना रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। अग्निशमन एवं औद्योगिक सुरक्षा प्रशिक्षण की अधिक जानकारी के फायर, सेफ्टी एवं डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, कैंपस इंदिरा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल, नजदीक सुपेला पोस्ट ऑफिस, गदा चौक, सुपेला, भिलाई से संपर्क कर सकते हैं।
[URIS id=9218




