भिलाई। 27 मई, 2026, (सीजी संदेश) : अभिषेक बोरकर (प्रदेश अध्यक्ष असंगठित कामगार व कर्मचारी कांग्रेस) के निर्देशानुसार 14 दिन से अपनी मांगो को लेकर दुर्ग रसमडा धरना में बैठे मजदूरों के सम्मान और समर्थन में राम सूर्यवंशी (प्रदेश सचिव असंगठित कामगार व कर्मचारी कांग्रेस जिला महामंत्री दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस), राहुल वर्मा (जिला अध्यक्ष असंगठित कामगार व कर्मचारी कांग्रेस), पार्षद भारती राम सूर्यवंशी, प्रेम कुमार मिश्रा, विजय पूरी, ऋषभ तिवारी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता गण उपस्थित हुए और उनको समर्थन दिया साथ आश्वासन दिया कि मजदूरों को उनका हक दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा आगे बढ़कर उनका साथ देंगे ताकि प्रदेश में किसी भी मजदूर भाइयों से उनका हक न छीना जाए।




