भिलाई। 16 नवम्बर, 2026, (सीजी संदेश) : गुरु घासीदास सेवा समिति, सेक्टर-6, भिलाई के तत्वावधान में सतनाम भवन सेक्टर 6 में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन का उत्साह पूर्वक भव्य आयोजन किया गया।
समिति के अध्यक्ष बी.एल. कुर्रे समिति के कार्यकारिणी एवं समाज के वरिष्ठ जनों के द्वारा बाबा गुरु घासीदास के तैल चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात जवाहर कौशल,एस आर नवरंगे एवं उनके साथियों के द्वारा मंगल भजन की प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात अध्यक्ष बी एल कुर्रे ने स्वागत उद्बोधन देते हुए आयोजन के संबंध में विस्तार से प्रकाश डाला और छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचलों से आए सामाजिक बंधुओ का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान विवाह योग्य युवक-युवतियां मंच पर आकर समाज के समक्ष अपना परिचय देंगे । समिति द्वारा काउंसलिंग की व्यस्था भी किया गया है। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य विवाह के दौरान होने वाले अपव्यय और समय की बर्बादी को रोकना है। इस मंच के माध्यम से एक ही छत के नीचे दोनों पक्षों के परिवार आपस में सीधा संवाद कर अपने बच्चों के लिए योग्य और मनपसंद जीवनसाथी का चयन कर सकेंगे। परिचय सम्मेलन में समाज के युवक युवतियों ने उत्साहपूर्वक मुखर होकर अपना परिचय दिया एवं योग्य जीवन साथी की तलाश की। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आये युवाओं में भारी उत्साह देखा गया। ऑनलाइन माध्यम से एवं सम्मलेन स्थल पर लगभग 500 युवक-युवतियों ने पंजीयन कराया है। गुरु घासीदास सेवा समिति के अध्यक्ष बी एल कुर्रे पद्मश्री राधेश्याम बारले, पूर्व अध्यक्ष टी आर कोसरिया, गेंदलाल राय , एस के केसकर, समिति के उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला भास्कर सदस्य एस पी बारले , राजन खुंटेल रायपुर से वरिष्ठ समाज प्रमुख एच एल रात्रे, के के खेलवार, बंशीलाल कुर्रे, प्रगतिशील सतनामी समाज के पदाधिकारी श्रीमती सुशीला सोनवानी, सुश्री अंजली बरमाल, द्रौपदी जोशी, कृष्णा कोसले, वेदप्रकाश महेश्वरी, बबलू त्रिवेंद्र, भिलाई के समाज प्रमुख से रामजी गायकवाड़, भागीरथी बघेल, शांतिलाल मिर्चें, डॉ केशव देशलहरा, डॉ श्रीमती सुशीला बंजारे, डॉ श्रीमती जोशी एवं समिति के पदाधिकारियों ने इस गरिमामय आयोजन में मंचशीन अतिथि के रूप में युवक युवतियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन महासचिव नेतराम गिलहरे सह सचिव राजेंद्र महिलागे एवं टेकराम बंजारे ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के कोषाध्यक्ष आर सी देशलहरा सह सचिव दिवाकर गायकवाड़ कार्यकारणी सदस्य सर्व एस आर नवरंगे, रुपेश बारले, त्रिलोचन डहरे, एस एल डहरिया, सतीश डहरे श्रीमती सागर टंडन, श्रीमती भामिनी बंजारे, मनबोधी कुर्रे नोहर सिंह कुर्र कैलाश चतुर्वेदी त्रिलोचन डहरे एवं बिसाहू राम बघेल का सहयोग सराहनीय रहा। आभार प्रदर्शन महासचिव नेतराम गिलहरे ने किया अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंटकर कार्यक्रम का समापन किया गया।


