भिलाई 30 अप्रैल 2026। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और बेहतर चिकित्सा सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्पर्श मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल द्वारा एक निःशुल्क फाइब्रोस्कैन जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 24 अप्रैल 2026, शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा।
इस शिविर में मरीजों को लिवर से जुड़ी बीमारियों की जांच और परामर्श की विशेष सुविधा प्रदान की जाएगी। फाइब्रोस्कैन एक आधुनिक तकनीक है, जिसके माध्यम से लिवर की कठोरता (फाइब्रोसिस) और वसा (फैट) की मात्रा का आकलन किया जाता है।
शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा परामर्श, निःशुल्क फाइब्रोस्कैन जांच, लिवर से संबंधित समस्याओं पर महत्वपूर्ण जानकारी एवं सुझाव इस अवसर पर सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. अभिजीत जैन (MBBS, MS, MCh) अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।
कौन लाभ उठा सकते हैं:
फैटी लिवर की समस्या से ग्रसित व्यक्ति, शराब का सेवन करने वाले लोग, हेपेटाइटिस का इतिहास रखने वाले मरीज, जिनके परिवार में लिवर रोग का इतिहास है, जो लिवर में फैट की जांच करवाना चाहते हैं।
हॉस्पिटल प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने लिवर स्वास्थ्य की जांच अवश्य कराएं।
स्पर्श मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क फाइब्रोस्कैन जांच शिविर का आयोजन
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



