RO No. 12276/54

रायपुर। 25 अक्टूबर, 2023 (सीजी संदेश) : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिये जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के 11 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी गई है। जनता कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश महेश देवांगन ने आज प्रदेश अध्यक्ष संतोष सोनवानी, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. महताब रॉय एवं राष्ट्रीय महासचिव अमित वर्मा और प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अनुमोदन पश्चात छत्तीसगढ़ में आगामी 2023 विधानसभा चुनाव हेतु 11 विधायक प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की।