भिलाई। 03 अगस्त, 2026, (सीजी संदेश) : बीएसपी और भिलाई टाउनशिप को बचाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी, भिलाई द्वारा निकाली जा रही चार दिवसीय “भिलाई बचाओ पदयात्रा” दूसरे दिन सोमवार, 3 अगस्त को मगध तैलिक समाज भवन से निकली। भवन में सेवादल के जे.आर.साहू ने अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर को गांधी टोपी पहनाई और सभी ने“वंदे मातरम्” गीत के साथ पदयात्रा की शुरुआत की। अध्यक्ष श्री चंद्राकर के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल हुए।
पदयात्रा पोटलू रामलू चौक से प्रारंभ होकर 18 नंबर रोड, सुभाष चौक, नेहरू चौक, महात्मा गांधी चौक (जलेबी चौक), लिंक रोड, फल मंडी, जी रोड, अंबेडकर चौक (पावर हाउस), नंदनी रोड और कैनाल रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों से होकर आगे बढ़ी। चौक चौराहों पर पद यात्रियों का जबरदस्त स्वागत किया गया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी पार्षदों एमआईसी सदस्यों सहित नागरिकों ने जगह-जगह फूल माला पहनाकर पदयात्रियों को सम्मानित किया।
कई जगह ऐसे भावुक पल भी आए जहां बुजुर्ग महिलाओं ने अध्यक्ष श्री चंद्राकर को आशीर्वाद देते हुए उन्हें गले से लगा लिया।जगह-जगह लोगों ने श्री चंद्राकर को फूल मालाओं से लाद दिया। चौक चौराहे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, नेताजी सुभाष चंद्र सहित अन्य नेताओं की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदयात्रा आगे बढ़ती रही। पदयात्रा श्री परशुराम चौक, शिव मंदिर, गुरुद्वारा रोड, श्री राम चौक, सुभाष मार्केट, मस्जिद, अग्रसेन रोड होते हुए देर शाम डबरापारा पहुंची, जहां रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई थी।
पदयात्रा के दौरान अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने जगह-जगह लोगों को संबोधित करते हुए इस पदयात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि जिस भिलाई से हम और हमारा अस्तित्व है उसे भिलाई को पूरी तरह मिटा देने पर भाजपा आमद है हमें इसका पुरजोर विरोध करना होगा भिलाई शहर हमारे प्रधान प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के सपनों का शहर है और इस शहर को बचाने की जिम्मेदारी हम पर है हमें एकजुट होकर भाजपा के हर मंसूबों पर पानी फेरना है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह पदयात्रा केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भिलाई इस्पात संयंत्र, टाउनशिप और यहां के हजारों परिवारों के भविष्य की सुरक्षा का जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़कर भिलाई के हितों की आवाज बुलंद की जाएगी। श्री चंद्राकर सहित पदयात्रा में शामिल वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने लोगों से बातचीत की और भिलाई इस्पात संयंत्र और टाउनशिप से जुड़े मुद्दों पर उनका समर्थन मांगा।
पदयात्रा में वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र यादव , ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू खान, जितेंद्र साहू, अय्यूब खान, बृजमोहन सिंह, गिरिवर बंटी साहू, नीता लोधी, संदीप निरंकारी, भूपेंद्र कुमार यादव, नंदकुमार कश्यप, राजेंद्र परगनिया, लालचंद वर्मा, नरसिंह नाथ, दीपक भाटिया, गुड्डू खान,अमित सिंह, रफीक अहमद, शमशेर सिद्दीकी, बलदाऊ पिपरिया, जे.आर. साहू, अली हुसैन सिद्दीकी, राजेंद्र महिलांग, मन्नान गफ्फार खान, इंजीनियर सलमान, जी. राजू, मनीष सिंह, प्रभाकर जनबंधु, निरंजन बिसाई, मेरिक सिंह,अनीशा बघेल,पिंकी वर्मा, कीर्ति सिंह, बघेल,आशा गौड़, नीरा जंघेल, अनसुइया मरकाम,आरती देवी, अंजुम, निशा इतवारी, दर्शन सिंह, अकरम खान सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस का ध्वज एवं हाथों में बैनर लिए चल रहे हैं।




