भिलाई। 11 मई, 2026, (सीजी संदेश) : भारतीय बौद्ध महासभा भिलाई द्वारा सामनेर (भिख्खु) संघ का स्वागत किया गया एवं धम्मदान दिया गया। संस्था के अध्यक्ष विनोद वासनिक ने सभी सामनेरो को पुष्प देकर संस्था में स्वागत किया। तथा संस्था की अन्य गतिविधि की भी जानकारी दी। उपरोक्त कार्यक्रम में वीरेंद्र, रंजू खोबरागड़े, कृष्ण कुमार बांसोड़कर, हरिकिशन भोवते, राजेश गजभिए, सवितामेश्राम, थानेंद्र कामडे, देवानंद मेश्राम, जे बी पाटिल तथा अन्य सामाजिक सदस्य शामिल हुए।



