बेमेतरा। धान की अफरा तफरी को लेकर कलेक्टर ने छापामार कार्यवाही कर दी है। अन्य राज्यों से जिलों में धान की कालाबाजारी एवं धान को खपाया जा रहा है। जानकारी मिलते ही कलेक्टर ने राईस मिल पर कार्यवाही की है। मिली जानकारी के मुताबिक कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी ने जिले में धान खरीदी शुरू होने के पहले ही बेमेतरा के राइस मिल में छापेमार कार्रवाई की है। राजस्व अमला और खाद्य विभाग के साथ कलेक्टर ने राज लक्ष्मी राइस मिल से 211 बोरी धान जब्त किया। वहीं मिल संचालन के कागजातों और धान के स्टॉक की भी जांच की। राइस मिल में छापेमार कार्रवाई से धान कोचिए और मिलरों के बीच हड़कंप मच गया है।
बेरला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बारगांव में एसडीएम ने छापेमार कार्रवाई के दौरान करीब 1200 क्विंटल धान ,185 क्विंटल चना ,30 क्विंटल सोयाबीन समेत अन्य अनाज जब्त किया गया है। बेरला एसडीएम दुर्गेश वर्मा ने बताया की आगे भी कार्रवाई जारी है।
नवागढ़ के ग्राम रमपुरा में अवैध धान परिवहन के मामले में कार्रवाई करते हुए नवागढ़ एसडीएम डीआर डहरिया ने कुल 310 बोरी धान जब्त किया है। नवागढ़ एसडीएम को मंगलवार की रात यह सूचना मिली कि ग्राम रमपुरा में अवैध धान परिवहन के लिए धान की बोरियां लोड की जा रही है। इस खबर पर आधी रात को एसडीएम मौके पर पहुंचे तो दो मिनी ट्रक में धान लोड किया जा रहा था। मिनी ट्रक में 310 बोरी धान मिला। इसके बाद एसडीएम ने धान जब्त कर तत्काल नांदघाट पुलिस को सौंपकर कलेक्टर को सूचना दी।
धान की अफरा-तफरी करने के पहले ही कलेक्टर के हाथ फंसे राईस मिलर….. दूसरे जगह के धान को खपाने नहीं दिया जायेगा : शिखा राजपूत
RO No. 12276/54
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment