आगामी 21 जून 2026 ‘योग दिवस’ के पावन अवसर पर वैशाली नगर विधानसभा में इस महा-अभियान का औपचारिक शुभारंभ होने जा रहा है। इस योजना के तहत, जो कृत्रिम अंग (आर्टिफिशियल हाथ और पैर) बाजार में लगभग 2 लाख रूपये तक की भारी-भरकम लागत में मिलते हैं, वे अब क्षेत्र के जरूरतमंद दिव्यांगजनों को मात्र 1 रूपये की टोकन दर पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग भाई-बहनों के जीवन में आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और मुस्कान वापस लाना है।*मात्र ₹1 में मिल रही हैं ये अभूतपूर्व सुविधाएं*विधायक रिकेश सेन की जनता के प्रति सोच केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं बल्कि धरातल पर एक मजबूत ‘हेल्थ और सोशल केयर मॉडल’ के रूप में दिखाई दे रही है। इस नई कड़ी के जुड़ने के साथ ही वैशाली नगर में जनसरोकार के निम्नलिखित कार्य पूरी मजबूती से संचालित हो रहे हैं।
वैशाली नगर विधानसभा में स्वास्थ्य क्रांति के तहत मात्र 1 रूपये की टोकन दर पर एक्स-रे, डायलिसिस, पॉवर वाले चश्मे की सुविधा जारी है।क्षेत्र की जनता के लिए फ्री ब्लड टेस्ट, फिल्टर्ड वाटर (शुद्ध पेयजल) की व्यवस्था है। आगामी 15 जून से मोतियाबिंद के नि:शुल्क ऑपरेशनों की शुरुआत हो रही है।
समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए ‘कंबल बैंक’, प्रतिदिन भोजन के लिए ‘राम रसोई’ और माताओं-बहनों की सेहत व सुरक्षा के लिए ‘मां शिशु सुरक्षा कवच’ जैसी योजनाओं का सफल संचालन वैशाली नगर विधानसभा में हो रहा है। बेटियों-महिलाओं के लिए विवाह के दौरान जहां ब्राइडल मेकअप और मेहंदी की कलात्मक व रोजगारपरक सुविधाएं दी जा रही हैं वहीं बेटी के जन्म पर मां शिशु सुरक्षा कवच ट्राली बैग किट भी दिया जा रहा है। *जनता कमल सेतु के जरिए घर बैठे मिलेगी जानकारी*
विधायक रिकेश सेन के इस विजन को डिजिटल रूप से जनता तक सुलभ बनाने के लिए ‘जनता कमल सेतु’ माध्यम की शुरुआत की गई है। योजना से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए आम नागरिक वॉट्सऐप नंबर 99778 91333 पर सीधे संपर्क कर सकते हैं।
विधायक रिकेश सेन ने कहा कि राजनीति हमारे लिए सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति के आंसू पोंछने का जरिया है। कोई भी दिव्यांग धन के अभाव में बेबस न रहे, यही हमारा संकल्प है। 2 लाख के कृत्रिम अंग मात्र 1 रूपये में जरूरतमंदों को देकर हम उन पर कोई उपकार नहीं कर रहे बल्कि उनके स्वाभिमान को सहेजते हुए उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ रहे हैं। वैशाली नगर का हर नागरिक मेरा परिवार है और अपने परिवार की सेहत, सुरक्षा और सम्मान के लिए मेरा यह सेवा रथ कभी नहीं रुकेगा।
दिव्यांगजनों के जीवन में आत्मविश्वास, सम्मान और नई उम्मीद लाने का लिया संकल्प
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment




