भिलाई। 02 फरवरी, 2023 (सीजी संदेश) : क्षेत्रीय साहू मित्र सभा सेक्टर 7, 8, 9 एवं 10 भिलाई के अध्यक्ष देवेश साहू एवं सभी पदाधिकारिओं के नेतृत्व में “वार्षिक सम्मलेन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 2023” का आयोजन माँ शेरावाली दरबार जगदम्बा मंदिर जोनल मार्केट सेक्टर 10 में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमे साहू समाज के सभी वर्ग के बच्चो, महिला एवं पुरषो द्वारा विभिन्न प्रकार के खेलकूद, संगीत एवं मंचीय कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता खेदराम साहू अध्यक्ष – साहू मित्र सभा, भिलाई नगर द्वारा किया गया। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में विजय साहू सदस्य, छ.ग. राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण क्रेडा छ.ग. शासन, हरिद्वारिका साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ भिलाई नगर, विशिष्ट अतिथि के रूप में देवकुमार साहू संयोजक युवा प्रकोष्ठ प्रदेश साहू संघ दुर्ग संभाग, तोरण अटल संयोजक व्या. प्र. तहसील साहू संघ, उमेश साहू पार्षद वार्ड 67 सेक्टर-7, गुणेश्वरी साहू सहयक संचलक DIC, श्रीमती प्रीति साहू लेक्चरार शासकीय स्कूल, पतोरा कार्यक्रम में उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम का उदेश्य समाज के होनहारो /विशेष क्षेत्रो में प्रतिभावान सदस्यों /छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित करने समाज के सदस्यों के मध्य आपसी मेलजोल बढ़ाने वार्षिक सम्मलेन का आयोजन किया गया। साहू समाज द्वारा विभिन्न क्षेत्रो में विशेष प्रतिभावान एवं उपलब्धियाँ प्राप्त सभी वर्गों का सम्मान किया गया एवं उन्हें पुरुस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया गया साथ ही समाज को साथ लेकर चलने एवं समाज के विकास कार्यो में सहभागिता का सन्देश दिया गया। विभिन्न क्षेत्रो में प्रतिभावान बच्चो जिन्होंने राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर समाज का मान सम्मान बढ़ाया उनके माता पिता को भी सम्मानित किया गया तथा समाज के होनहार बच्चों :-
अदिति साहू- भारतीय अंतरिक्ष अनुसन्धान संघठन (ISRO ) ।
उर्मी साहू – राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA)।
इवांजलि साहू – सातवे राष्ट्रीय हाफकिडो कराते प्रतियोगिता में पहली छत्तीसगढ़ महिला गोल्ड मैडल से सम्मानित।
डॉ. दीपिका साहू – मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना साजा में चयनित।
मीनल साहू एवं ज्योति साहू – MBBS में चयनित ।
के द्वारा समाज को आगे बढ़ाने एवं साथ ही इकाई के दानवीर भामाशाहों का भी सम्मान किया गया। अंततः अध्यक्ष श्री देवेश साहू द्वारा के अपने उद्धबोधन में समाज के सभी सदस्यों /पधाधिकारिओ का कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आभार व्यक्त किया गया व संगठन में ही शक्ति होती है एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को सफल बनाने हेतु अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष प्रहलाद साहू, छत्रपाल साहू, अंजू साहू, मधु साहू, सामदेव साहू, देवेंद्र साहू, गोवर्धन साहू, मनोज हिरवानी, पवन साहू, नानक साहू, विद्या आडिल, किरण, डॉ सरिता साहू, चन्द्रिका, दिलेश, केकती साहू, अनिल साहू, ईश्वरी साहू युवा प्रकोष्ठ तथा महिला प्रकोष्ठ एवं अन्य की उपस्थिति रही।