भिलाई तीन। गांव के बाहर बुराई का अंत करने के लिये गांव के बाहर ही दशहरा पर्व मनाया जाता है। रावण भाठा शहर के बाहर होता है, राम बस्ती के अंदर होते है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राम कथा के आदर्शों से हमारा जीवन समृद्ध हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चरोदा एकता मंच द्वारा आयोजित दशहरा पर्व में आम जनमानस को विजयादशमी की बधाई देते हुये आमजनमानस को कही। उन्होंने कहा कि रामकथा छत्तीसगढ़ के नागरिकों के रोम-रोम में बसी है। यह भगवान श्रीराम का ननिहाल भी है। गांव- गांव में रोज मानस पाठ होते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व हमें संकल्पित करता है कि हम निरंतर शुभ कार्य करें। यह पर्व असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है। श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेने का पर्व है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को पर्व की बधाई देते हुए कहा कि आज शुभ संकल्प लेने का दिन है। हम लोग लगातार अपने प्रदेश की तरक्की के लिए कार्य करेंगे। जीवन में शुभ तत्व को निरंतर अपनाएंगे ताकि ईश्वर हमें सदा कल्याण के मार्ग पर चलाये रखे। सीएम मैडम मुक्तेश्वरी बघेल, चेतन बघेल, सहित पूरा परिवार दशहरा मैदान में उपस्थित थे। परिवार जनों ने आयोजन समिति को बधाई दी।
समिति के सदस्य ने खिलावन सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री को सोनपत्ता भेंट किया। वहीं मुख्यमंत्री ने भी खिलावन सिंह को पान खाने के लिये भेंट स्वरूप रूपये दिये। मुख्य अतिथि का स्वागत वैंकट रमना, सुखदेव सिंह सिद्धु, कृष्णा चन्द्राकर, संदीप सिंग, आशीष बंजारे, मोनू माखिजा, जी.रामा रेड्डी, हरमीख सिंह, सुप्ररी टेम्भुरकर, राजेश मौर्य, विकास चौधरी, डी.विजय, प्रमोद शर्मा का स्वागत किया। इस अवसर पर बी.डी.प्रसाद, अमीत मिश्रा, हनुमान प्रसाद राव, रवि अन्ना, पी.वी श्रीनिवास, सत्य प्रकाश शर्मा, के.मुकेश, बी.कलाधर, संजय दनोडे, जितेश तिवारी, प्रदीप सरकार, शिवा पटनायक, विशाल, थाना प्रभारी संजीव मिश्रा सतनारायण अग्रवाल, राजपाल माखीजा, ओमप्रकाश अग्रवाल, राजू कुलश्रेष्ठ, पंकज सिंह उपस्थित थे।