भिलाई। 28 जून, 2026, (सीजी संदेश) : स्वास्थ्य एवं परिवार विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा 28 जून को पोलियो की खुराक जन्म से पांच साल तक के बच्चो को पिलाने के अभियान के तहत आमदी नगर हुडको के महाराष्ट्र मंडल के तत्वाधान मे पल्स पोलियो शिविर का आयोजन श्रीराम चौक मे आयोजित किया गया, जिसमे सैकड़ों बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गईं. इस अवसर पर भिलाई नगर निगम के प्रभारी सदस्य सीजू एन्थोनी, महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष नितिन फुले, अनिल पाटिल, संजय खर्चे, राजेश पाटिल, राजेंद्र डहाके, अशोक धाडे,।आदि उपस्थित थे।




