भिलाई तीन,14 अप्रैल 2026 । छत्तीसगढ़ प्रदेश कनौजिया स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष तारकेश्वर स्वर्णकार और सचिव भागवत सोनी ने की पदाधिकारीयों व कार्यकारिणी सदस्य घोषणा कर दी है। अपने कार्यकारिणी में सभी वर्गो को जगह दिए हैं ।छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वर्णकार समाज के प्रदेश अध्यक्ष तारकेश्वर स्वर्णकार और प्रदेश सचिव भागवत सोनी ने लंबे मंथन के बाद वरिष्ठ व कनिष्ठ समाजिक बंधुओं को लेकर समाज के प्रदेश पदाधिकारियों के टीम का गठन किया है। जिसमें छत्तीसगढ़ कनौजिया स्वर्णकार (सोनार)समाज के प्रदेश अध्यक्ष तारकेश्वर स्वर्णकार व प्रदेश सचिव भागवत सोनी के आपसी सहमति से एक छत्तीसगढ़ कनौजिया स्वर्णकार समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व चार उपाध्यक्ष तीन सहसचिव एक कोषाध्यक्ष दो सलाहकार समिति के सदस्य एक कानूनी सलाहकार दो कार्यालय प्रभारी चार कार्यकारिणी सदस्य के साथ अपनी टीम की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ कनौजिया स्वर्णकार समाज के 1) प्रदेश अध्यक्ष तारकेश्वर स्वर्णकार 2) प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष – राजेन्द्र कुमार सोनी 3) प्रदेश उपाध्यक्ष – शंकर सोनी, गोपाल सोनी, हेमराज सोनी, संतोष सोनी 4) सचिव – भागवत सोनी 5) सहसचिव – चन्द्रशेखर सोनी,दिनबंधु सोनी, शिव सोनी 6) प्रदेश कोषाध्यक्ष – अनिल सोनी 7) प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य – सेवाराम सोनी, विरेन्द्र स्वर्णकार 8) कानूनी सलाहकार – भरत सोनी 9) प्रदेश कार्यालय प्रभारी – संजू सोनी, ओंकार सोनी 10) प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य – रवि सोनी, रुपेश सोनी, शांतनु सोनी, कृष्ण कुमार सोनी को जगह मिली है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कनौजिया स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष ने की कार्यकारिणी की घोषणा,,,,, सभी वर्गों को मिला स्थान
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



