दुर्ग। 08 जुलाई, 2026, (सीजी संदेश) : दुर्ग जिले में अवैध जुआ के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में मोहन नगर पुलिस ने रायपुर नाका क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए ताश के पत्तों पर लाखों रुपये का दांव लगाने वाले 12 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹9.04 लाख नकद, 10 मोबाइल फोन और ताश की गड्डियां जब्त की हैं। मुखबिर की सूचना पर की गई इस त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने मौके की घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया। मामले में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
दिनांक 08 जुलाई को थाना मोहन नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रायपुर नाका क्षेत्र में कुछ व्यक्ति ताश पत्ती से रुपए-पैसों का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। कार्यवाही के दौरान कुल 12 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से कुल ₹9,04,000 नगद, 10 नग मोबाइल फोन एवं ताश पत्ती जप्त की गई। इस संबंध में थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 473/2026 अंतर्गत धारा 4, 5 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।
घटना का कारण :
अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से ताश पत्ती के माध्यम से रुपए-पैसों का हार-जीत का जुआ खेलना।
घटनास्थल :
रायपुर नाका, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम :
1. मयंक गावड़े, उम्र 30 वर्ष, निवासी सेक्टर-5, भिलाई।
2. प्रह्लाद शर्मा, उम्र 33 वर्ष, निवासी लीलापुर वार्ड-8, बजरंग चौक, चिल्फी।
3. राजीव तिवारी, उम्र 38 वर्ष, निवासी सदर बाजार, रायपुर।
4. हेमलाल ढीमर, उम्र 26 वर्ष, निवासी रुआबंधा, भिलाई।
5. मनीष रात्रे, उम्र 26 वर्ष, निवासी थाना खमरिया, जिला बेमेतरा।
6. पंकज कुमार काठले, उम्र 27 वर्ष, निवासी सगौनडीह, जिला कबीरधाम।
7. दुर्गेश कुमार बर्मन, उम्र 31 वर्ष, निवासी पंडातराई, जिला कबीरधाम।
8. नागेश्वर साहू, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम कांदुल, थाना मुजगहन, रायपुर।
9. पंकज वर्मा, उम्र 38 वर्ष, निवासी उतई, जिला दुर्ग।
10. हेमनंदन डहरे, उम्र 25 वर्ष, निवासी मोतीपुर, थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम।
11. संजय चोपड़ा, उम्र 52 वर्ष, निवासी सिविल लाइन, रायपुर।
12. अमित सिंह, उम्र 43 वर्ष, निवासी हनुमान नगर, दुर्ग।
जप्त सामग्री :
1. नगदी रकम ₹9,04,000/-।
2. 10 नग मोबाइल फोन।
3. ताश पत्ती।
सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों की त्वरित कार्रवाई, प्रभावी घेराबंदी तथा सतर्क पुलिसिंग से आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर जुआ सामग्री एवं नगदी जप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।




