भिलाई। 15 जुलाई, 2026, (सीजी संदेश) : महिलाओं, छात्राओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा “पिंक पेट्रोलिंग” का शुभारंभ किया जा रहा है। इस अवसर पर 16 जुलाई (गुरुवार) प्रातः 10:00 बजे पुलिस कंट्रोल रूम, सेक्टर-06, भिलाई से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग द्वारा पिंक पेट्रोलिंग वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।
पिंक पेट्रोलिंग का उद्देश्य
# महिलाओं, छात्राओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को सुदृढ़ करना।
# महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों, विशेषकर छेड़छाड़ की घटनाओं की रोकथाम करना।
# डायल-112 एवं पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित सहायता एवं प्रभावी पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित करना।
# भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सतत पुलिस उपस्थिति बनाए रखना।
पिंक पेट्रोलिंग के प्रमुख कार्य
# स्कूल, कॉलेज एवं कोचिंग संस्थानों में लगने एवं छुट्टी के समय नियमित पेट्रोलिंग कर छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना।
# असामाजिक तत्वों, मनचलों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करना।
# पार्क, गार्डन, मॉल, बाजार, साप्ताहिक बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नियमित गश्त कर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना।
# डायल-112 एवं पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त महिला सुरक्षा संबंधी सूचनाओं पर तत्काल मौके पर पहुंचकर सहायता एवं आवश्यक कार्रवाई करना।
# महिला हेल्पलाइन 1091, आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं अन्य सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन का व्यापक प्रचार-प्रसार कर नागरिकों को जागरूक करना।
# महिलाओं, छात्राओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों की शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना।
# सार्वजनिक स्थलों एवं शैक्षणिक संस्थानों के आसपास सुरक्षित वातावरण बनाए रखने हेतु नियमित गश्त एवं जन-जागरूकता गतिविधियां संचालित करना।
कार्यक्रम विवरण :
स्थान : पुलिस कंट्रोल रूम, सेक्टर-06, भिलाई
दिनांक : 16 जुलाई 2026 (गुरुवार)
समय : प्रातः 10:00 बजे
URIS id=9218




