दुर्ग। 03 जून, 2026, (सीजी संदेश) : जिले की देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान पुरैना से संलग्न अहाता समूह क्रमांक 25 पुरैना में संलग्न सी.एस. 2 (ग-कम्पोजिट अहाता) के पुनर्व्यवस्थापन हेतु ऑनलाईन निविदा आमंत्रित की गई है। आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2026-27 की शेष अवधि के लिए यह आबंटन ’पहले आओ पहले पाओ’ नीति के अंतर्गत किया जा रहा है। इच्छुक और योग्य आवेदक इस व्यवस्था के तहत ऑनलाईन माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। सहायक आयुक्त आबकारी से मिली जानकारी के अनुसार, इस अहाता अनुज्ञप्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन करने की प्रक्रिया 04 जून को पूर्वान्ह 10.30 बजे से शुरू होगी। इसके बाद आवेदकों की सुविधा के लिए यह प्रक्रिया 24 घंटे और सप्ताह के सभी सातों दिन अनवरत जारी रहेगी। इच्छुक आवेदक नियमों, शर्तों और ऑनलाईन आवेदन के लिए विभागीय वेबसाइट https://excise.cg.nic.in/eAhata/index.aspx पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।




