भिलाई। 27 जुलाई, 2026, (सीजी संदेश) : नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत AHP घटक के सूर्या विहार के पीछे खम्हरिया 493 व 1120 के हितग्राहियों और बच्चों के साथ निबंध लेखन, पेंटिंग, क्विज़ आदि स्वतंत्रता दिवस 2026 के उपलक्ष्य में IEC गतिविधियों का आयोजन – किया गया। जिसमें महापौर परिषद सदस्य संदीप निरंकारी, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह और प्रधानमंत्री आवास योजना के उप अभियंता दीपक देवांगन, CLTC आदित्य ठाकुर, किरण चतुर्वेदी, लिपिक नरेश ढाकुलकर एवं डोमेश पाली उपस्थित रहे।




