भिलाई। 24 जुलाई, 2026, (सीजी संदेश) : भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस, वीर शहीद बाल गंगाधर तिलक व चंद्रशेखर आजाद के जन्म जयंती पर स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश ने रैली तथा विचार गोष्ठी के माध्यम से श्रमिकों एवं कर्मचारियों को बी एम एस की गतिविधिया,संघर्ष व स्थापना की जानकारी दी।
वक्ताओं ने बताया कि आज ही के दिन 23 जुलाई 1955 को भोपाल में दंतोपन्त ठेंगड़ी ने 35 सदस्यों के एक समिति जिसमें देश के पूर्व प्रधानमंत्री, पद्मश्री से अलंकृत स्व.अटल बिहारी वाजपेई शामिल थे के समक्ष रखे प्रस्ताव पर भारत माता की जय घोष के साथ भारतीय मजदूर संघ का उदय हुआ, उन्होंने जानकारी दी कि आज विश्व में सबसे बड़े श्रमिक संगठन होने का गौरव बी एम एस को प्राप्त है। बीएमएस कार्यालय भवन सुपेला गुरूद्वारा के सामने में भगवान विश्वकर्मा, भारत माता एवं वीर शहीद के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया।
इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष श्रीमती मिथलेश विश्वकर्मा स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शरद दुबे, बीएमएस के जिला मंत्री हरिशंकर चतुर्वेदी, स्वायत्तशासी के रामवृक्ष यादव, रोहित बंजारे, नवीन साहू, सुरेन्द्र सोनबोईर, शशिभूषण मोहंती, सुनील जोशी, ओंकार यादव, अनिल सिंह, संजय मिश्रा,
संतोष पाण्डेय, वाल्मिकी सिंह, नेहरू साहू, विजेन्द्र परिहार, इन्द्रमणी, मिश्रा, नलनीश मिश्रा, संजीव तिवारी, विश्वजीत गुप्ता, महेश वर्मा, देवेन्द्र चन्द्राकार, श्रीमती सतरूपा, अंजली साहू, संजय गुप्ता, सर्व जीत मेहरा आदि उपस्थित थे




