भिलाई। 25 जुलाई, 2026, (सीजी संदेश) : ऑपरेशन विजय कारगिल के वीर सपूत शहीद कौशल यादव की 27 पुण्य तिथि पर हुड़को स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, इस अवसर पर शालेय छात्रों द्वारा राष्ट्र भक्ति के गीत गाए गए, इस श्रद्धांजली सभा मे प्रमुख रूप से शहीद कौशल यादव की माता श्रीमती धनवंता देवी, छत्तीसगढ़ प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर, वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन, भिलाई के महापौर नीरज पाल, दुर्ग पुलिस अधिक्षक विजय अग्रवाल, पूर्व विधायक भिलाई बदरुद्दीन कुरैशी, छत्तीसगढ़ हथकरघा संघ के अध्यक्ष राकेश पांडे, भिलाई नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, भिलाई भाजपा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, बीएसपी ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र बनछोर, पूर्व महापौर नीता लोधी, धर्मेंद्र यादव, छत्तीसगढ़ आर्मी फाउंडेशन के अध्यक्ष हरप्रीत सिँह, नमिता हांडा, जावेद खान, राम बचन यादव, आरबीके राव, अरुण अग्रवाल, एस संजीव, पवन निषाद, शहीद कौशल यादव की धर्म पत्नी निशा यादव, मधु यादव, मनसीब गुलाटी, पी श्रीनवास, प्रतीक यादव, वाय के सिँह, महेंद्र यादव, शशि कला यादव, प्रतीक भोई, परविंदर ग्रेवाल आदि हजारो की संख्या मे पूर्व सैनिक, एनसीसी कैडेट्स, आम नागरिक उपस्थित थे, शहीद कौशल स्मारक कमिटी की ओर से कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन पार्षद एवं राजस्व प्रभारी भिलाई निगम सीजू एन्थोनी ने किया।




