
भिलाई। पारिवारिक विवाद के कारण एक महिला ने आत्महत्या कर ली। यह कदम किन कारणों से उठाई होगी पुलिस इसकी जांच कर रही है। महिला का शव फंदे में लटकी मिली। नेवई थाना टीआई भावेश साहू ने बताया कि मृतका महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसने एक पत्र भी लिखा है। जिसमें आर्थिक तंगी और पारिवारिक कलह का जिक्र किया है। मृतिका मिनाक्षी गौतम उम्र 35 वर्ष और चार बच्चों की मां थी। 80/बी रिसाली सेक्टर के बीएसपी क्वार्टर में निवासरत मिनाक्षी ने आत्महत्या कर ली है। उसका पति बीएसपी में ठेका श्रमिक के रूप में कार्यरत है। आर्थिक तंगी के कारण से घर में महिला के अपने पति और बच्चों के साथ आए दिन विवाद होता रहता था। महिला के तीन बेटे और एक बेटी है। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है।
सीजी संदेश….
आत्महत्या करने की प्रवृत्ति बढ़ते जा रहा है। छोटी-छोटी बातों पर ईंसान आत्महत्या करने का कदम उठा लेता है। जो कि बहुत ही गलत है। बड़े मुश्किल से मनुष्य का जीवन मिलता है। जिसे ईंसान भरपूर आनंद लेकर जीवन जीये। हर रोज एक नया अनुभव करे। जीवन जीने की प्रवृत्ति को न छोड़े। मौत और जीवन भगवान के हाथ में इसे अपने हाथ में न ले।