भिलाई 20 अगस्त 2026। आज दोपहर यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह की मां कुलवंत कौर ने जानकारी दी कि कोहका गुरुद्वारा साहिब मे नियमित आने वाली हरबंश कौर उम्र 58 वर्ष का आज निधन हो गया है।उनका घर विवेकानंद नगर कोहका मे है। घर मे केवल बुजुर्ग मां ही है। यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने तुरंत टीम को अंतिम संस्कार करने के लिए भेजा। शाम होने वाली थी जिसके लिए गुरुद्वारा कमेटी के द्वारा मृतका को नहला कर तैयार करके अंतिम अरदास उपरांत आगे की सेवा यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के द्वारा हुई। मृतक का अंतिम संस्कार राम नगर मुक्तिधाम किया गया तथा मृतक के जानने वाले भाई ने मुखाग्नि दी । ऐसे ही कई कार्य परमार्थ के यूथ सिख सेवा समिति भिलाई ने उठाएं है।
मां तो मां होती है समय से,सूर्य ढलने से पहले करवा दिए अंतिम संस्कार,,,,, जिसका कोई नहीं अब उसका यूथ सिख सेवा समिति भिलाई
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



