भिलाई 15 नवंबर 2026। लोक आस्था, सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व छठ पूजा के अवसर पर सर्व समाज कल्याण समिति भिलाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू ने आज शाम कोहका तालाब, रामनगर मुक्तिधाम तालाब और सुपेला तालाब के छठ घाट में जाकर छठ महापर्व पर में शामिल हुए तथा सूर्य देव की उपासना की । छठ पूजा के अवसर उन्होंने छठ व्रत कर रही माताओं-बहनों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया और सभी को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।यह ऐसा पावन पर्व है, जो हमें प्रकृति और जीवन के आधार सूर्यदेव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना सिखाता है। छठी मैया की आराधना में व्रतियों की कठिन तपस्या, नियम-निष्ठा और अटूट विश्वास हर किसी को प्रेरित करता है।
उन्होंने कहा कि छठ पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारे और पारिवारिक संस्कारों को मजबूत करने वाला महापर्व भी है। इस पर्व में जाति, वर्ग और समाज की सीमाएं मिट जाती हैं और पूरा समाज एक साथ मिलकर श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंग जाता है। इस अवसर पर महासचिव मालकित सिंह लल्लू जोगाराम राम इंदुरिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
सूर्य उपासना का यह त्यौहार सबके जीवन में उमंग और खुशहाली लाए : अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह,,,,, आज शाम अस्ताचल तो कल उदित को दिया जाएगा अर्ध्य
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment


