भिलाई। 23 मई, 2026, (सीजी संदेश) : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई तीन की जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, दिलीप पटेल व खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ भुवनेश्वर कुमार कठौतिया की अध्यक्षता हुई। पूर्व बैठक का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। पिछली बैठक मे निर्णय लिए कार्य की पूर्ण करने की जानकारी दी गई। वर्तमान मे ओपीडी पर्ची का दस रूपए लिए जाने सर्वसहमति से निर्णय लिया गया। इसमें गर्भवती महिलाओं तथा 60 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के लोगों को निशुल्क,एक वर्ष के बच्चों का फ्री में ओपीडी सुविधाएं देने प्रावधान किया गया है। विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू व दिलीप पटेल ने विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा द्वारा जनहित में दो अतिरिक्त कक्ष निर्माण की विधायक निधि से बनाने सहमति दी गई है। वहीं स्टोर में दवा के रखरखाव हेतु वातानुकूलित कक्ष हेतु एक एयर कंडीशनर ( ए सी ) प्रदान करने की घोषणा की गई है। जीवन दीप समिति के माध्यम से मेल वार्ड के संधारण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है। वाहन रखरखाव के लिए बेरीकेट्स बनाने सहमति प्रदान किया गया। वर्तमान में बेरीकेट्स नहीं होंने वहां और मोटरसाइकिल बेतरतीब खडे रहते हैं। विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू के द्वारा विधायक निधि से आम जनमानस के लिए वाटर एटीएम देने की घोषणा की गई है। अस्पताल मे जीवन दीप समिति कर्मियों के मानदेय के नियमित भुगतान के लिए आय का स्तोत्र करने लैब में जांच शुल्क लिया जाने निर्णय लिया गया है। इसमें ब्लड शुगर,एच आई वी, डेंगू,को पूर्व के भांति निशुल्क रखा गया है। बैठक में आफिस कार्य के लिए दो कंम्पयूटर सेट ओर विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रशिक्षण हेतु माइक सेट ओर प्रोजेक्ट खरीदने की सहमति प्रदान की गई है। बैठक में विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, दिलीप पटेल,पार्षद फिरोज फारूखी, श्रीमती प्रेमलता चंद्राकर, सदस्य डा राधेश्याम वर्मा, विघुत मंडल के सहायक इंजीनियर मुकेश कुमार लहरें ,नगर निगम चरोदा भिलाई के स्वच्छता निरीक्षक वीणु वर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ भुवनेश्वर कुमार कठौतिया,श्रीमती आर विश्वास,मितानिन श्रीमती झामिन वर्मा, अस्पताल भिलाई 3 के डा शिखर अग्रवाल बी ई टी ओ सैय्यद असलम,आर एम ए श्रीमती प्रज्ञा कुशवाहा,सफाई सुपरवाइजर ताम्रध्वज साहू शामिल थे।



