भाटापारा। 14 जुलाई, 2026, (सीजी संदेश) : पूर्व थाना प्रभारी, भाटापारा ग्रामीण तुलसी राम साहू के पुत्र मनीष साहू बीते 1 जुलाई 2026 (बुधवार) से लापता हैं। परिजनों के अनुसार मनीष साहू 1 जुलाई को अपने घर से सफेद रंग की एक्टिवा (क्रमांक CG 04P N9790) से कार्यालय जाने के लिए निकले थे, लेकिन उसके बाद वे वापस घर नहीं लौटे।
परिजनों ने बताया कि 2 जुलाई 2026 (गुरुवार) को पूरे दिन संभावित स्थानों और आसपास के क्षेत्रों में उनकी तलाश की गई, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। मनीष साहू के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं मिलने से परिवार बेहद चिंतित है।
परिजनों ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को मनीष साहू कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो, तो तत्काल नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें।
संपर्क नंबर:
पिता: 9131924442
जीजा: 9977249171
भाई: 8871148536
परिजनों ने लोगों से इस गुमशुदगी की सूचना को अधिक से अधिक साझा करने की अपील करते हुए कहा है कि आपकी एक छोटी-सी सूचना किसी परिवार को उनके अपने से मिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
URIS id=9218




