भिलाई। 27 जुलाई, 2026, (सीजी संदेश) : रामपुर चौराहा चौक, अहिवारा रोड कुम्हारी के पास अवैध नशीली अल्प्राजोलम टैबलेट बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहे आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 1000 नग अल्प्राजोलम टैबलेट, ₹1,00,000 नगदी, मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG-25-0516 एवं एक रियलमी मोबाइल सहित कुल ₹8,05,000 मूल्य की सामग्री जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। दुर्ग पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की अवैध तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत लगातार प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना कुम्हारी क्षेत्रांतर्गत रामपुर चौराहा चौक, अहिवारा रोड कुम्हारी के पास एक व्यक्ति द्वारा मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG-25-0516 के साथ अवैध रूप से नशीली अल्प्राजोलम टैबलेट बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना कुम्हारी पुलिस द्वारा तत्काल घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। मौके पर आरोपी को कार सहित पकड़ा गया तथा तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20 पत्तों में कुल 1000 नग अल्प्राजोलम टैबलेट, नगदी एवं अन्य सामग्री बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा अवैध रूप से अल्प्राजोलम टैबलेट अपने कब्जे में रखना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा दिनांक 27 जुलाई को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
▪️ मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :
आरोपी द्वारा अवैध रूप से व्यावसायिक मात्रा में नशीली अल्प्राजोलम टैबलेट अपने कब्जे में रखकर वाहन के माध्यम से ग्राहक तलाश कर बिक्री करने का प्रयास किया जा रहा था।
▪️ घटना का कारण :
अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से प्रतिबंधित नशीली अल्प्राजोलम टैबलेट का अवैध संग्रहण एवं बिक्री।
▪️ घटनास्थल :
रामपुर चौराहा चौक, अहिवारा रोड, थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग।
▪️ आरोपी का नाम :
1. मो. अनवर, उम्र 43 वर्ष, निवासी केवल्य पार्क एलआईजी-31, ग्राम परसदा, थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग (स्थायी पता – ग्राम पोड़ी, थाना बोडला, जिला कबीरधाम)।
▪️ जप्त सामग्री :
1. 20 पत्ता अल्प्राजोलम टैबलेट (प्रत्येक में 50 नग), कुल 1000 नग, कुल वजन 110 ग्राम (व्यावसायिक मात्रा), अनुमानित मूल्य ₹4,00,000।
2. एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG-25-0516, अनुमानित मूल्य ₹3,00,000।
3. नगदी ₹1,00,000।
4. एक रियलमी मोबाइल, अनुमानित मूल्य ₹5,000।
जुमला कीमत : ₹8,05,000।
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना कुम्हारी पुलिस स्टाफ एवं ACCU टीम की त्वरित एवं प्रभावी भूमिका रही, जिन्होंने सूचना प्राप्त होते ही योजनाबद्ध कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ सहित अन्य सामग्री जप्त की।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों एवं अन्य नशीले पदार्थों के अवैध संग्रहण, परिवहन एवं बिक्री जैसी गतिविधियों से दूर रहें। ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।




