भिलाई। 26 जून, 2026, (सीजी संदेश) : दुर्ग जिले के थाना नंदिनी नगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डूमर में एक 18 वर्षीय युवक की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पानी टंकी के समीप युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और त्वरित जांच शुरू की। मृतक की पहचान चेतन ठाकुर, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम पथरिया के रूप में हुई। प्रारंभिक विवेचना में हत्या का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी
आरोपी रोमनाथ उर्फ लालू यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। और हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद कर लिए। मामले की विस्तृत विवेचना और वैधानिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डूमर के कोटवार के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम डूमर स्थित पानी टंकी के पास सिंटेक्स रखने वाले चबूतरे पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है, जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। सूचना पर थाना नंदिनी नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा जांच प्रारंभ की गई। प्रारंभिक पहचान नहीं होने पर शव पर अंकित गोदना के आधार पर मृतक की पहचान चेतन ठाकुर, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम पथरिया के रूप में की गई। प्रारंभिक जांच एवं पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि मृतक चेतन ठाकुर, रोमनाथ उर्फ लालू यादव एवं राहुल कुर्रे के बीच रात्रि में शराब पीने के दौरान विवाद हुआ था। विवाद के दौरान देर रात्रि लगभग 1:00 बजे आरोपी रोमनाथ उर्फ लालू यादव ने सब्बल से मृतक के सिर पर लगातार प्रहार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त सब्बल एवं घटना के समय पहने गए कपड़ों को समीप स्थित तालाब में फेंक दिया गया था, जिन्हें एसडीआरएफ टीम की सहायता से बरामद कर लिया गया है। प्रकरण में विधिसम्मत विवेचना एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही जारी है। विस्तृत प्रेस विज्ञप्ति पृथक से जारी की जाएगी।




