भिलाई। 18अप्रैल, 2026, (सीजी संदेश) : भारतीय बौद्ध महासभा भिलाई के तत्वाधान में महात्मा ज्योतिबा फुले एवं राष्ट्र निर्माता बाबासाहेब डॉक्टर अंबेडकर की संयुक्त(11 ,14 एवं 19 अप्रैल) तीन दिवसीय सार्वजनिक जयंती समारोह मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में बाबासाहेब डॉक्टर अंबेडकर की जयंती समारोह 19 अप्रैल दिन रविवार को डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर सांस्कृतिक भवन परिसर सेक्टर 6 भिलाई में आयोजित किया गया है। उपरोक्त कार्यक्रम में पारितोषिक वितरण , अतिथियों के सम्मान, अतिथि उद्बोधन एवं शामें भीमा शीर्षक के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम कलाकार पीयूष वासनिक राजनांदगांव वाले के द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महादेव कावरे (संभाग आयुक्त,रायपुर संभाग) होंगे, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर उदय धाबार्डे (सीएमओ एच .ओ .डी बर्न यूनिट बीएसपी भिलाई), अजय गजघाटे (जी.एम. बीएसपी भिलाई), बीएल कुर्रे (अध्यक्ष सतनाम सेवा समिति सतनाम भवन सेक्टर 6 भिलाई), एम असीम बैग (अध्यक्ष भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट)५. एम जोनाथन (बापटिस्ट चर्च सेक्टर 6) वर्षा बागडे (बुध विहार सेक्टर 6) होंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता स्नेहा गढ़पायले (बुद्धिस्ट स्कॉलर गोंदिया महाराष्ट्र) से होंगी। आप सभी सदस्य गणों से निवेदन है कि उपरोक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक जनसंख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की भव्यता को बढ़ाएंगे।



